Jaguar Land Rover पर अब तक का सबसे बड़ा Cyber Attack, दुनिया के सबसे बड़े साइबर हमलों पर डालें एक नजर

Jaguar Land Rover Cyberattack: JLR पर हुआ बड़ा Cyberattack, £1.9 Billion का नुकसान. जानिए कैसे ठप हुई फैक्ट्रियां, सरकार से लिया लोन और कब होगा पूरा रिकवरी. साथ ही जानें दुनिया के बड़े साइबर अटैक्स के बारे में

Jaguar Land Rover Cyberattack: ब्रिटेन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Jaguar Land Rover (JLR) इस समय एक बड़े साइबर हमले (Cyberattack) की चपेट में है. अगस्त 2025 में हुए इस हमले को अब तक का UK का सबसे महंगा साइबर अटैक बताया जा रहा है. एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना से कंपनी को करीब £1.9 बिलियन (लगभग ₹20,000 करोड़) का भारी नुकसान हुआ है. इस हमले ने न सिर्फ JLR की फैक्ट्रियों को ठप कर दिया, बल्कि हजारों सप्लायर और डीलरशिप्स को भी प्रभावित किया.

क्या हुआ था Jaguar Land Rover के साथ?

अगस्त 2025 में JLR की सिस्टम्स पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ था, जिसके बाद कंपनी को करीब 5 से 6 हफ्तों तक प्रोडक्शन बंद करना पड़ा. इस दौरान कंपनी को हर हफ्ते करीब £50 मिलियन (लगभग ₹530करोड़) का नुकसान हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला Solihull, Halewood और Wolverhampton प्लांट्स को बुरी तरह प्रभावित कर गया, जहां रोजाना लगभग 1,000 कारों की मैन्यूफैक्चरिंग होती है.

सरकारी मदद और आर्थिक असर क्या और कितना?

कंपनी ने स्थिति संभालने के लिए ब्रिटिश सरकार से £1.5 बिलियन (₹16,000 करोड़) का लोन लिया. Cyber Monitoring Centre (CMC) की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना UK के इतिहास की सबसे आर्थिक रूप से नुकसानदायक साइबर घटना रही है. CMC ने इस घटना को Level-3 की गंभीरता पर रखा है (जहां Level-5 सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है). तुलना के लिए, M&S, Co-op और Harrods पर हुए साइबर हमले Level-2 पर थे, जिनसे कुल £270-440 मिलियन का नुकसान हुआ था.

JLR की बिक्री और कारोबार पर असर

हमले के कारण कंपनी के Wholesale Sales में 24.2% की गिरावट दर्ज की गई है. JLR के CEO Adrian Mardell ने कहा, यह तिमाही हमारे लिए चुनौतीपूर्ण रही. शुरुआती दो महीने उम्मीद के मुताबिक थे, लेकिन साइबर अटैक ने सब कुछ बदल दिया. कंपनी का कहना है कि सिस्टम अब कुछ हद तक बहाल हो गए हैं, लेकिन पूरी रिकवरी में शुरुआती 2026 तक का समय लग सकता है.

किस तरह का साइबर अटैक था यह?

JLR ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि यह Ransomware Attack था या किसी अन्य प्रकार का हैक. यह भी स्पष्ट नहीं है कि कंपनी ने हैकर्स को कोई रैंसम (फिरौती) दी या नहीं. हालांकि रिपोर्ट में बताया गया है कि यह राशि कुल नुकसान के अनुमान में शामिल नहीं है.

इतिहास के सबसे महंगे साइबर हमले कौन से रहे हैं?

दुनिया में अब तक कई साइबर हमलों ने अरबों डॉलर का नुकसान किया है:

NotPetya Attack (2017): करीब $10 बिलियन (₹83,000 करोड़) का नुकसान – इसे अब तक का सबसे महंगा साइबर हमला माना जाता है.

ILOVEYOU Virus (2000): लगभग $15 बिलियन (₹1.2 लाख करोड़) का नुकसान हुआ.

अब Jaguar Land Rover का यह साइबर अटैक UK के इतिहास में इन घटनाओं की बराबरी करने वाला बन गया है.

भविष्य के लिए खतरे की घंटी

Cyber Monitoring Centre ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में Level-4 या Level-5 के साइबर अटैक भी संभव हैं, जो इससे भी बड़ा आर्थिक झटका दे सकते हैं. JLR का यह उदाहरण बताता है कि साइबर सुरक्षा (Cybersecurity) सिर्फ IT कंपनियों के लिए नहीं, बल्कि हर उद्योग के लिए जरूरी है.

Windows 10 का सपोर्ट खत्म, Windows 11 में कैसे अपग्रेड करें अपना PC? जानिए पूरा तरीका

पर्सनल चैट्स लीक होने का अब नहीं होगा रिस्क, बस WhatsApp के इस फीचर को कर दें एक्टिव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >