IRCTC वेबसाइट फिर हुई डाउन, जानिए अब क्या है ऑनलाइन टिकट बुकिंग का विकल्प?

IRCTC Website Down train ticket alternate booking process: पिछले कुछ समय से आईआरसीटीसी की साइट रह-रह कर डाउन हो जाती है. आइए जानते हैं कि IRCTC के अलावा और आप कैसे टिकट बुक कर सकते हैं.

IRCTC Website Down Train Ticket Alternate Booking Process: भारत में ट्रेन यात्रा के लिए आईआरसीटीसी का उपयोग प्रमुख तरीका है. लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में आईआरसीटीसी की वेबसाइट रह-रह कर डाउन हो जा रही है. इससे टिकट बुक करने में परेशानी हो रही है. हम यह जानकते हैं कि ट्रेन टिकट बुक करने के दो विकल्प होते हैं- ऑनलाइन और ऑफलाइन. हालांकि, ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से यह वेबसाइट अक्सर डाउन हो जाती है. ऐसे में यूजर्स के सामने सवाल उठता है कि वे अब ऑनलाइन टिकट कैसे बुक कर सकते हैं.

ConfirmTkt ऐप से बुक कर सकते हैं टिकट

अगर आईआरसीटीसी की वेबसाइट डाउन हो, तो ट्रेन यात्रा करने वाले मुसाफिरों को मुश्किलें होती हैं, लेकिन उनके पास एक बेहतरीन विकल्प है. ConfirmTkt ऐप का इस्तेमाल करके आसानी से टिकट बुक किये जा सकते हैं. इस ऐप की मदद से न केवल आप टिकट बुक कर सकते हैं, बल्कि टिकट कंफर्म होने की संभावना भी जान सकते हैं. इसके अलावा, अगर आपको जल्दी कहीं जाना हो, तो आप तत्काल टिकट भी इस ऐप के जरिये बुक कर सकते हैं.

ऑनलाइट टिकट बुकिंग के लिए ये ऑप्शंस भी कर सकते हैं ट्राय

अगर आईआरसीटीसी की वेबसाइट डाउन हो, तो आपके पास ऑनलाइन टिकट बुकिंग के और भी कई विकल्प होते हैं. एक विकल्प Ixigo ऐप है, जो न सिर्फ आपको ट्रेनों की जानकारी देता है, बल्कि इसके जरिये आप आसानी से ट्रेन टिकट बुक भी कर सकते हैं और अपनी ट्रेन को ट्रैक भी कर सकते हैं. इसके अलावा, आप पेटीएम ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है. इसके साथ ही, मेकमायट्रिप जैसी ट्रैवल बुकिंग साइट्स का भी उपयोग किया जा सकता है, जो ट्रेन टिकट बुक करने का एक और आसान तरीका मुहैया कराती हैं.

IRCTC Down: ठप हुई भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट, महीनेभर में तीसरी बार हुआ ऐसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >