Amazon ऑफर से सस्ता हुआ iPhone Air, एक्सचेंज में 32 हजार रुपये और बचाने का मौका

Amazon पर iPhone Air की कीमत ₹96,990 कर दी गई है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज के साथ इसकी प्रभावी कीमत ₹92,990 तक पहुंच सकती है. यह फ्लैगशिप iPhone खरीदने का शानदार मौका है.

Apple का प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone Air इन दिनों चर्चा में है. जहां इंटरनेट पर इसके अपग्रेडेड वर्जन iPhone Air 2 को लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं, वहीं मौजूदा iPhone Air पर Amazon ने कीमत में बड़ी कटौती कर दी है. लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹1,19,900 थी, लेकिन अब यह सिर्फ ₹96,990 में उपलब्ध है. यानी ग्राहकों को सीधे ₹22,910 की बचत का मौका मिल रहा है.

बैंक ऑफर और EMI विकल्प

Amazon इस डिवाइस पर SBI, Axis Bank और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4,000 तक का अतिरिक्त इंस्टैंट डिस्काउंट भी दे रहा है. इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत करीब ₹92,990 रह जाती है. इसके अलावा, नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती किस्त लगभग ₹3,410 प्रति माह होगी. पुराने स्मार्टफोन के बदले एक्सचेंज ऑफर में ₹32,000 तक की अतिरिक्त बचत भी संभव है, हालांकि यह आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी. यह भी पढ़ें: iPhone 11 से iPhone 17 तक, सबको मिलेगा iOS 27 अपडेट, Apple ने जारी की पूरी सपोर्ट लिस्ट

iPhone Air के स्पेसिफिकेशंस

iPhone Air में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple का पावरफुल A19 प्रॉसेसर मौजूद है, जिसे 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज विकल्प का साथ मिलता है.
कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का Fusion रियर कैमरा और 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. बैटरी 3,100mAh की है, जो 20W वायर्ड चार्जिंग और 12W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

ऑफर का महत्व और विकल्प

अगर आप हल्का, प्रीमियम और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस वाला iPhone चाहते हैं, तो मौजूदा डिस्काउंट के साथ iPhone Air एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है. हालांकि, जो लोग आने वाले iPhone Air 2 का इंतजार करना चाहते हैं, वे कुछ समय और रुक सकते हैं. लेकिन मौजूदा ऑफर खत्म होने से पहले यह डील उन ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकती है, जो तुरंत अपग्रेड करना चाहते हैं. यह भी पढ़ें: iPhone 15 vs iPhone 16: 2026 में कौन-सा आईफोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >