iPhone 18 Pro का नया कलर ऑप्शन हुआ लीक, देखकर फैंस हुए एक्साइटेड, जानिए डिटेल

iPhone 18 Pro को लेकर नयी लीक सामने आयी है. रिपोर्ट्स में नये Cherry Red कलर, छोटे Dynamic Island और कैमरा अपग्रेड की चर्चा तेज है. लॉन्च से पहले जानिए क्या हो सकता है खास.

Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro को लेकर नयी जानकारियां सामने आने लगी हैं. हालिया लीक में दावा किया गया है कि कंपनी इस बार अपने प्रीमियम स्मार्टफोन लाइनअप के लिए बिल्कुल नया सिग्नेचर कलर तैयार कर रही है. पिछले साल iPhone 17 Pro का ऑरेंज शेड काफी लोकप्रिय हुआ था, लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि Apple एक नये और ज्यादा आकर्षक रंग के साथ बाजार में उतर सकता है. यही वजह है कि iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है.

iPhone 17 Pro का ऑरेंज कलर हो सकता है इतिहास

पिछले मॉडल में पेश किया गया ऑरेंज फिनिश यूजर्स के बीच काफी पसंद किया गया था. कई एंड्रॉयड ब्रांड्स ने भी इसी तरह के रंगों वाले स्मार्टफोन बाजार में उतारे थे. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स बताती हैं कि Apple इस रंग को आगे नहीं बढ़ाएगा और इसकी जगह एक नया प्रीमियम कलर पेश किया जाएगा.

लीक हुई डमी यूनिट्स से संकेत मिलते हैं कि कंपनी इस बार एक गहरे लाल रंग पर दांव खेल सकती है. फिलहाल इसे Cherry नाम से जोड़ा जा रहा है. हालांकि आधिकारिक नाम लॉन्च के समय ही सामने आएगा.

नये कलर ऑप्शन्स में क्या होगा खास?

लीक के अनुसार iPhone 18 Pro सीरीज में कुल चार प्रमुख कलर देखने को मिल सकते हैं. इनमें नया Cherry Red कलर सबसे ज्यादा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना हुआ है. इसके अलावा लाइट ब्लू, डार्क ग्रे या ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हो सकते हैं.

सिल्वर वेरिएंट का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा Pro मॉडल जैसा बताया जा रहा है, जबकि नया रेड कलर सीरीज का सबसे बड़ा विजुअल बदलाव माना जा रहा है.

डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

अगर डिजाइन की बात करें तो Apple इस बार पूरी तरह नया लुक देने के बजाय मौजूदा डिजाइन को और बेहतर बनाने पर फोकस कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन का ओवरऑल फॉर्म फैक्टर लगभग पहले जैसा रहेगा.

हालांकि Dynamic Island को थोड़ा छोटा और कॉम्पैक्ट बनाया जा सकता है, जिससे स्क्रीन का उपयोग क्षेत्र बढ़ेगा और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होगा.

कैमरा सेक्शन में मिल सकती है बड़ी अपग्रेड

iPhone 18 Pro को लेकर सबसे दिलचस्प चर्चा इसके कैमरा सिस्टम को लेकर है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple पहली बार वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी जोड़ सकता है. यह फीचर अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतर फोटोग्राफी और ज्यादा प्रोफेशनल रिजल्ट देने में मदद करेगा.

अगर ऐसा होता है तो iPhone 18 Pro मोबाइल फोटोग्राफी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है.

कीमत में राहत की उम्मीद

जहां स्मार्टफोन इंडस्ट्री में लगातार कीमतें बढ़ रही हैं, वहीं कुछ रिपोर्ट्स संकेत दे रही हैं कि Apple iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत को पिछले मॉडल के बराबर रख सकता है. यदि ऐसा होता है तो नए फीचर्स के साथ यह यूजर्स के लिए और भी आकर्षक विकल्प बन सकता है.

फिलहाल Apple ने किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रही लीक रिपोर्ट्स यह संकेत जरूर दे रही हैं कि iPhone 18 Pro लॉन्च के समय रंग, कैमरा और डिस्प्ले के मामले में कई दिलचस्प बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro में मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड? लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स ने बढ़ाई हलचल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >