लॉन्च से पहले ही लीक हो गई iPhone 17 Series की कीमत, जानिए भारत में कितना महंगा मिलेगा Pro मॉडल

iPhone 17 Series सितंबर में लॉन्च होने वाला है. ऐसे में लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 की कीमत लीक हो गई है. लीक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार Pro मॉडल के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, अभी तक कोई भी जानकारी कंपनी कि ओर से नहीं दी गई है.

iPhone 17 Series का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. Apple सितंबर में iPhone 17 Series को लॉन्च करने वाली है. हालांकि, अभी तक लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन खबर आ रही है कि कंपनी 17 सीरीज के साथ एक नया मॉडल iPhone 17 Air भी लॉन्च कर सकती है, जो अब तक का सबसे स्लिम आईफोन हो सकता है. ऐसे में सितंबर में कंपनी अपने नए सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro , iPhone 17 Pro MAX और iPhone 17 Air लॉन्च करेगी. इस बार Pro मॉडल्स में एडवांस फीचर्स के साथ-साथ इनके डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वहीं, इन मॉडल के खास स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गए हैं. इतना ही नहीं, Pro मॉडल्स की कीमत की जानकारी भी लीक हो चुकी है. चलिए फिर जानते हैं भारत में क्या होगी प्रो मॉडल्स की कीमत.

Vivo V60 5G की लॉन्चिंग से पहले सामने आये ये फीचर्स, जानिए पैसे कितने खर्च करने होंगे

भारत में कितनी होगी iPhone 17 की कीमत?

एक लीक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमत कि बात करें तो, सीरीज के बेस मॉडल की कीमत 79,900 रुपये हो सकती है. वहीं, iPhone 17 Pro की कीमत लगभग 1,45,000 रुपये और Pro Max की कीमत लगभग 1,64,900 रुपये हो सकती है. इसके अलावा iPhone 17 Air की कीमत लगभग 90,000 रुपये तक हो सकती है. हालांकि, कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है.

iPhone 17 की इस देश में इतनी होगी कीमत

भारत के अलावा अलग-अलग देशों में आईफोन 17 सीरीज के कीमतों कि बात करें तो अमेरिका में शुरुआती कीमत $899 हो सकती है. UAE में शुरुआती कीमत लगभग AED 3,799 और UK में £849 हो सकती है. वहीं, जर्मनी और फ्रांस में €1,019, जापान में JPY 129,800 और सिंगापुर में SGD 1,429 हो सकती है.

इस बार iPhone 17 Pro में क्या होगा नया?

लीक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार आईफोन 17 सीरीज 6 कलर ऑप्शन में आ सकते हैं. 17 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप ट्रायंगल लेआउट में हो सकता है. जिसमें प्राइमरी कैमरा 48MP और 24MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है. साथ ही प्रो मॉडल में Apple लोगो की जगह भी बदल सकती है.

Realme 15 Pro 5G के लॉन्च से पहले सामने आयी बड़ी जानकारी, जानिए कितने में मिलेगा AI वाला फोन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >