iPhone 17 के भीतर छिपा पावर Game! Apple ने नहीं किया इन फीचर्स का शोर

iPhone 17 Hidden Upgrades: iPhone 17 में ProMotion 120Hz, Ceramic Shield 2, Dual 48MP कैमरा, N1 चिप और 256GB बेस स्टोरेज जैसे कई Hidden Upgrades आये हैं. ये बदलाव गेम चेंजर हैं.

iPhone 17 सितंबर 2025 में लॉन्च हुआ और पहली नजर में यह पिछले iPhone जैसा ही दिखता है. लेकिन Apple ने इस बार असली ताकत Design से बाहर नहीं, अंदर छिपाई है. ऐसे कई साइलेंट अपग्रेड्स (iPhone 17 Hidden Upgrades) हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में बड़ा फर्क डालते हैं और चौंकानेवाली बात तो यह है कि Apple ने स्टेज पर इसे ज्यादा जोर से हाईलाइट भी नहीं किया. इन्हीं हिडेन अपग्रेड्स ने iPhone 17 को उसकी असली पहचान दी है, ये वही चीजें हैं जिनसे यूजर्स असल इस्तेमाल में वैल्यू महसूस करेंगे.

1) पहली बार Base iPhone में 120Hz Pro Motion

अब तक Pro Motion सिर्फ Pro वेरिएंट्स में मिलता था. iPhone 17 की 6.3-इंच सुपर रेटिना XDR स्क्रीन अब 120Hz रिफ्रेश रेट देती है. हम बताते हैं कि इससे क्या फायदा है-

  • स्क्रॉलिंग बटर जैसी स्मूद
  • एनिमेशंस अधिक फ्लूइड
  • टच रिस्पॉन्स काफी तेज
  • बेस iPhone अब आखिरकार डिस्प्ले क्वॉलिटी में भी Pro लीग में पहुंच गया.

2) Ceramic Shield 2 : 3x ज्यादा Scratch Resistant

Apple का नया Ceramic Shield 2 फ्रंट लेयर को पहले से तीन गुना ज्यादा स्क्रैच प्रोटेक्शन देता है

उन यूजर्स के लिए बहुत मीनिंगफुल अपग्रेड, जो बिना स्क्रीन गार्ड के फोन चलाते हैं.

3) ड्यूल 48MP रियर कैमरा अपग्रेड

Apple ने मेन + अल्ट्रा वाइड दोनों लेंसेज को 48MP पर जंप कराया है. हम बताते हैं कि इससे क्या फायदा है-

  • लो-लाइट में दमदार आउटपुट
  • ट्रैवलिंग और नेचर शॉट्स में जबरदस्त डिटेल्स
  • क्रॉप फ्लेक्सिबिलिटीसिग्निफिकेंटली बेहतर हुआ है
  • फोटोग्राफी लवर्स को इस बार बेस iPhone में भी नो कॉम्प्रोमाइज फीलिंग मिलेगी.

4) ऑल-न्यू Apple N1 नेटवर्किंग चिप

इस चिप से कनेक्टिविटी फ्यूचर प्रूफ बन गई

वाई-फाई 7 + ब्लूटूथ 6 + एनहांस्ड थ्रेड = ज्यादा स्टेबल वायरलेस परफॉर्मेंस और स्मार्ट होम इकोसिस्टम में नेक्स्ट लेवल स्मूदनेस.

5) अधिक बेस स्टोरेज + 3000 निट्स ब्राइटनेस

आईफोन का बेस वेरिएंट भी अब 256GB से शुरू होता है

आउटडोर यूसेज में AMOLED स्क्रीन अब 3000 निट्स तक ब्राइटनेस देती है, डायरेक्ट सनलाइट में रीडेबिलिटी बहुत इम्प्रूव्ड है.

iPhone 17 Hidden Upgrades: डिवाइस की रियर सेलिंग पावर

iPhone 17 भले ही डिजाइन में कोई क्रांतिकारी बदलाव ना दिखाए, पर अंदर से यह मॉडल वह हैंडसेट है, जो असल यूसेज में 2-3 साल आगे की कंफर्ट पहले ही दे देता है. ये हिडेन अपग्रेड्स ही इस डिवाइस की रियर सेलिंग पावर हैं और Apple ने इन्हें जानबूझकर हाइलाइट नहीं किया है, ताकि यूजर्स खुद यूसेज में फर्क महसूस करें.

Liquid Glass से परेशान थे? iOS 26.1 Update में आया Control Button, ऐसे करें Download

Apple इंडिया में क्यों हो रहा है बूम? iPhone 17 ने बना दिया कमाई का रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >