Instagram कर रहा नये फीचर की टेस्टिंग, दोस्तों को मैप पर फोटो-वीडियो शेयर करना होगा आसान

Instagram अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जो काफी हद तक Snap Map के जैसा है.

Instagram Upcoming Feature: मार्क जुकरबर्ग के मेटा का सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम, स्नैप मैप की तरह एक नये फीचर का परीक्षण कर रहा है. इसके माध्यम से इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को उनके दोस्तों की लोकेशन ट्रैक करने और मैप पर तस्वीर औरव वीडियो को शेयर करने की सुविधा देगा. मेटा ने बताया है कि इस सुविधा में यूजर्स यह चुन सकेंगे कि वे अपनी लोकेशन किसके साथ शेयर करना चाहते हैं.

स्नैपचैट के स्नैप मैप से इस मामले में बेहतर

इंस्टाग्राम के नये फीचर के साथ यूजर्स को उनकी लोकेशन के आधार पर मैप पर टेक्स्ट और वीडियो अपडेट पोस्ट करने की सुविधा मिलेगी. यूजर्स इस मैप को करीबी दोस्तों या केवल उन फॉलोअर्स के साथ साझा कर सकते हैं, जिन्हें वे फॉलो बैक करते हैं. यह फीचर स्नैपचैट के स्नैप मैप की तुलना में यूजर की प्राइवेसी का अधिक ख्याल रखता है. प्राइवेसी और टेस्टिंग इस समय सीमित परीक्षण चरण में हैं. इस सुविधा को सुरक्षा के मद्देनजर डिजाइन किया गया है, हालांकि इसके विवरण बहुत सीमित हैं.

दूसरे प्लैटफॉर्म्स के फीचर्स अपनाता है इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम के इस फीचर का डेवेलपमेंट फ्रेंड मैप सुविधा और 2012 से फाेटो मैप के साथ पिछले प्रयासों का मिला-जुला रूप है, जिसे 2016 में लिमिटेड यूजर्स होने की वजह से बंद कर दिया गया था. बताते चलें कि इंस्टाग्राम अक्सर प्रतिस्पर्धी प्लैटफॉर्म्स के फीचर्स अपनाता है, जैसे टिकटॉक और स्नैपचैट से रील्स और स्टोरीज. हाल ही में, एलन मस्क ने इंस्टाग्राम के थ्रेड्स की आलोचना एक्स की नकल के रूप में की और इसके लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी.

Instagram पर रील्स बनानेवालों की मौज, आया मल्टी ऑडियो ट्रैक सपोर्ट फीचर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Instagram पर Reels खिसकाने वालों की अब खैर नहीं, बिना स्किप होनेवाले Ads अब यहां भी

Instagram पर अगर गलती से डिलीट हो जाए पोस्ट तो टेंशन न लें, चुटकियों में ऐसे करें रिकवर

Facebook और Instagram के बाद Whatsapp पर भी दिखेगा Blue Tick फीचर

मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >