इंडक्शन कुकटॉप को साफ करते समय क्या करें और क्या नहीं? जान लें जरूरी चीजें

Induction Cooktop Cleaning Tips: इंडक्शन कुकटॉप की सही सफाई ना सिर्फ इसकी परफॉर्मेंस बढ़ाती है, बल्कि लाइफ भी लंबी करती है. थोड़े से आसान मेंटेनेंस स्टेप्स को अपनाया जाए और कुछ आम गलतियों से बचा जाए, तो आपका कुकटॉप हमेशा बढ़िया काम करेगा और लंबे समय तक भी चलेगा.

Induction Cooktop Cleaning Tips: अगर आपने हाल ही में इंडक्शन कुकटॉप लिया है या कई सालों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं, तो उसकी रेगुलर सफाई करना बहुत जरूरी है. सफाई करने से न सिर्फ आपकी किचन की हाइजीन बेहतर रहती है, बल्कि आपका इंडक्शन कुकटॉप लंबे समय तक सही तरीके से चलता भी है. बस ध्यान रखें कि सफाई करते समय सही चीजों और सही तरीकों का इस्तेमाल करें, ताकि उसकी ग्लास-सेरामिक सतह खराब न हो. इसलिए आइए आपको बताते हैं इंडक्शन कुकटॉप को साफ करते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

इंडक्शन साफ करते समय क्या करें?

पहले ठंडा होने दें

सबसे जरूरी है कि कुकटॉप को साफ करने से पहले उसे पूरी तरह ठंडा होने दें. हीट इंडिकेटर लाइट जरूर चेक करें और पावर सोर्स भी बंद कर दें. गरम सतह पर पानी या कोई लिक्विड डालेंगे तो वो जलकर चिपक सकता है और दाग हटाना मुश्किल हो जाएगा.

स्पिल्स को तुरंत साफ करें

इंडक्शन पर लिक्विड गिर जाए तो इंतजार मत कीजिए. हल्के गीले कपड़े से उसे तुरंत साफ कर लें. इससे खाने के दाग सूखकर जिद्दी नहीं बनेंगे और लिक्विड अंदर भी नहीं जाएगा.

दाग के लिए सिरका इस्तेमाल करें

जिद्दी दाग या पानी के निशान हटाने के लिए सिरका और पानी को 1:1 में मिलाएं. इसे स्प्रे करें, 10-15 मिनट छोड़ दें और फिर साफ कपड़े से पोंछ लें.

कुकटॉप क्लीनिंग क्रीम लगाएं

अगर दाग ज्यादा जिद्दी हैं, तो कुकटॉप क्लीनिंग क्रीम का इस्तेमाल करें. थोड़ा सा लगाकर सॉफ्ट पैड से हल्के-हल्के रगड़ें और फिर साफ कर दें.

सख्त गंदगी के लिए स्क्रेपर का सहारा लें

अगर शुगर या प्लास्टिक जैसा कुछ चिपक गया है, तो कुकटॉप स्क्रेपर को 45 डिग्री एंगल पर रखकर धीरे-धीरे आगे की तरफ धकेलें. इससे गंदगी निकल जाएगी और सतह पर स्क्रैच भी नहीं आएगा.

इंडक्शन साफ करते समय क्या न करें?

स्टील वूल या खुरदुरे पैड का इस्तेमाल न करें

ऐसे रफ मटेरियल से ग्लास पर खरोंच आ सकती है. इससे न सिर्फ लुक खराब होता है, बल्कि धीरे-धीरे इसकी परफॉर्मेंस भी कम हो सकती है.

अमोनिया वाले क्लीनर से दूर रहें

अमोनिया-बेस्ड क्लीनर इस्तेमाल करने से ग्लास पर दाग या रंग बदलने की दिक्कत हो सकती है. साथ ही, हीट के कॉन्टैक्ट में आकर ये सतह को नुकसान भी पहुंचा सकता है.

ज्यादा जोर लगाकर सफाई न करें

अगर आप बहुत जोर से रगड़ेंगे, तो ग्लास में क्रैक आ सकता है. इससे अंदर के पार्ट्स एक्सपोज हो सकते हैं और बाद में महंगा रिपेयर या रिप्लेसमेंट करवाना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: इंडक्शन यूज कर रहे हैं तो इन 5 गलतियों से जरूर बचें, नहीं तो हो सकती है परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >