आधा भारत नहीं जानता Fridge और दीवार के बीच कितनी होनी चाहिए दूरी, जान गए तो खुद बन जाएंगे टेक्नीशियन

Fridge Tips: कई सारे लोग फ्रिज का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि उसे घर में सही तरीके से कहां और कैसे रखना चाहिए. अक्सर छोटी-सी गलती की वजह से बिजली का बिल काफी बढ़ जाता है. ऐसे में अगर फ्रिज के रखरखाव में कुछ साधारण से बदलाव कर दिए जाएं तो इसकी परफॉरमेंस दुगनी हो जाएगी.

Fridge Tips: जुलाई का महीना आ गया है यानी मॉनसून कई हिस्सों में शुरू हो चुका है. गर्मियों से भले ही थोड़ी रहत मिली हो लेकिन बरसात में बदलाव का असर न केवल इंसानों की सेहत पर पड़ता है बल्कि घर में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी साफ तौर पर दिखाई देता है. एसी, टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे डिवाइस की देखभाल इस समय बेहद जरूरी हो जाती है. बरसात में इन उपकरणों के खराब होने की संभावना बड़ जाती है.

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनका फ्रिज चारों तरफ से गर्म हो जाता है जिससे उसकी कूलिंग क्षमता पर असर पड़ता है. अगर फ्रिज की सही देखभाल नहीं की जाए तो यह परेशानी और भी बढ़ सकती है. इसके अलावा, यह जानना भी जरूरी है कि फ्रिज और दीवार के बीच उचित दूरी कितनी होनी चाहिए ताकि वह सही तरीके से काम कर सके. आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे जिससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि आखिर दीवार से कितनी दूरी पर हम अपने फ्रिज को रखे ताकि उसके परफॉरमेंस में कोई दिक्कत न आए.

दीवार से कितनी दूरी पर रखें Fridge?  

अक्सर लोग फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटा कर रखते हैं. फ्रिज को ऐसे रखने से उसके पीछे लगा कंप्रेसर को ठीक से हवा नहीं मिल पाती. बेहतर वेंटिलेशन और गर्मी के फैलाव के लिए फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम 4 से 6 इंच की दूरी बनाए रखना जरूरी है. इसलिए फ्रिज को हमेशा दीवार से थोड़ा दूर रखकर ही रखना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: भभकती गर्मी में कहीं परमाणु बम न बन जाए आपका Fridge, ब्लास्ट होने से पहले गांठ बांध लें ये 5 बातें

Fridge का ध्यान कैसे रखें?

कंप्रेसर की आवाज पर नजर रखें 

यदि कंप्रेसर से तेज आवाज आ रही हो या फिर बिल्कुल भी आवाज न आ रही हो तो यह किसी खराबी का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में बिना देर किए किसी बढ़िया टेक्नीशियन से चेक करवा लें.

वेंट्स और कॉयल को साफ रखें

फ्रिज के पीछे लगी वेंट्स और कॉयल पर समय के साथ धूल की परत जम जाती है जिससे फ्रिज की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती. कूलिंग को बनाए रखने के लिए इन हिस्सों को हर महीने एक बार सूखे कपड़े या ब्रश से साफ करना जरूरी है. 

Fridge के अंदर थोड़ी खली जगह रखें

फ्रिज में अधिक सामान न रखें, थोड़ी जगह बनाए रखें वरना अंदर की हवा का प्रवाह सही से नहीं हो पाएगा है और ठंडक सही तरीके से नहीं पहुंच पाएगी. खासतौर पर वेंट के आसपास थोड़ी खाली जगह जरूर छोड़ें ताकि कूलिंग सही से हो पाए.

यह भी पढ़ें: कमरे में उमस को पांव पसारने नहीं देगा आपका AC, बस दबा दें रिमोट का ये बटन, मौज में कटेगा मॉनसून

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >