Huawei जल्द ही अपने Mate 80 Pro को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन का डिजाइन टीज कर दिया है. Huawei ने कुछ ऑफिशियल फोटो शेयर की हैं. फोटो में नया Dual Space Ring वाला रियर डिजाइन दिखाया गया है. माना जा रहा है कि इंटरनेशनल मॉडल का डिजाइन वही रहेगा, जो पहले चीन में लॉन्च हुए मॉडल में देखा गया था. बता दें कि Huawei Mate 80 Pro को सबसे पहले नवंबर 2025 में चीन में लॉन्च किया गया था. अब कंपनी अपने अगले बड़े प्रोडक्ट इवेंट के जरिए इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है.
Huawei Mate 80 Pro का डिजाइन
हाल ही में Huawei ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट शेयर करके Huawei Mate 80 Pro के ग्लोबल वेरिएंट का डिजाइन टीज किया है. पोस्ट में कंपनी ने फोन के नए Dual Space Ring डिजाइन को दिखाया. यह दिखने में उसी चाइनीज वेरिएंट जैसा लग रहा है जिसे पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था.फोन के पीछे बड़ा सा गोल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिस पर Huawei की XMAGE ब्रांडिंग नजर आती है. इसके चारों तरफ एक चमकदार ब्लैक रिंग भी दी गई है, जो फोन के डिजाइन को और ज्यादा प्रीमियम लुक देती है.
फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक और हल्का सा गोल डिजाइन नजर आता है. Huawei Mate 80 Pro को champagne-gold कलर में दिखाया गया है, जिसे चीन में Dawn Gold नाम दिया गया है. वहीं सामने की तरफ फोन में लगभग पूरी स्क्रीन वाला डिस्प्ले मिलता है. सेल्फी कैमरा और बाकी सेंसर के लिए ऊपर पिल शेप वाला कटआउट दिया गया है.
Huawei Mate 80 Pro का कैमरा
कैमरा की बात करें तो Huawei Mate 80 Pro में काफी दमदार सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का RYYB मेन कैमरा मिलता है. इसके अलावा 40MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48MP का मैक्रो टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है. फोन में सेकंड जनरेशन का Red Maple primary colour कैमरा भी मिलता है, जो कलर्स को और बेहतर बनाने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: Infinix Note Edge 5G की इंडिया लॉन्च डेट पक्की, जानिए इस फोन में क्या है खास
