IPL 2024 के सभी मैच बड़ी स्क्रीन पर फ्री में देखें, पुराने डब्बा टीवी में भी चलेगा JioCinema App

How to Watch Free IPL Match on Old TV: अगर आपके घर में स्मार्ट टीवी नहीं है तो अपने पुराने डब्बा टीवी में भी आप जियो सिनेमा ऐप पर आईपीएल के सभी मैच देख सकते हैं

How to Watch Free IPL Match on Old TV via JioCinema App : आईपीएल 2024 अगर आप बड़े टीवी स्क्रीन पर मुफ्त में देखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आये हैं कमाल का तरीका. आपको बता दें कि आईपीएल स्टार नेटवर्क पर दिखाया जा रहा है. इसके लिए आपको उसका सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. यानी पैसे खर्च करने होंगे. वहीं, अगर आप मुफ्त में आईपीएल मैच का मजा उठाना चाहते हैं, तो आप इसे अपने फोन या स्मार्ट टीवी में जियोसिनेमा ऐप पर मजे से और बिना एक पैसा खर्च किये देख सकते हैं.

पुराने टीवी को बना सकते हैं स्मार्ट टीवी

आपके घर में अगर स्मार्ट टीवी नहीं है, तो अपने पुराने डब्बा टीवी में भी आप जियो सिनेमा ऐप के जरिये आईपीएल मैच देख सकते हैं. पुराने टीवी के बड़े स्क्रीन पर भी आप क्रिकेट का लुत्फ उठा सकते हैं. जी हां, आप किसी भी नॉन-स्मार्ट टीवी को भी स्मार्ट टीवी में बदल कर उसपर चुनिंदा ओटीटी ऐप्स का कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं. ऐसा आप अमेजन फायरटीवी स्टिक जैसे स्ट्रीमिंग डिवाइस की मदद से आसानी से कर सकते हैं. ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में ऐसे डिवाइस आपको सस्ते में आसानी से मिल जाएंगे.

Tech Tips : स्मार्टफोन-चार्जर के साथ ऐसी लापरवाही कर दुर्घटना को दावत दे रहे आप, जानें  क्या करें और क्या नहीं

पुराने टीवी को स्मार्ट कैसे बनाएं?

तरीका यह है कि पुराने टीवी के एचडीएमआई पोर्ट में आपको स्ट्रीमिंग डिवाइस को प्लग कर देना है. पुराने टीवी में अगर एचडीएमआई पोर्ट नहीं है, तो आपको कन्वर्टर की मदद लेनी होगी. छोटा सा यह अटैचमेंट आपको ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स पर आसानी से मिल जाएगा. ऐसा करके आपके पुराने टीवी को भी स्मार्ट टीवी जैसी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने लगेगी और नॉन-स्मार्ट टीवी के स्क्रीन पर भी आप ओटीटी ऐप्स का कंटेंट मजे से देख पाएंगे. फायरटीवी स्टिक में डेडिकेटेड रिमोट कंट्रोल मिलता है और इनमें ओटीटी प्लैटफॉर्म्स के लिए डेटिकेटेड हॉट की मिलते हैं. साथ ही, इनका यूजर इंटरफेस भी अच्छा होता है.

Tech Tips : फोन से ऐक्सेस करें अपना लैपटॉप, बड़ी आसान है ट्रिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >