YouTube ने अपने यूजर्स के लिए एक बेहद काम का और कंट्रोल देने वाला नया फीचर लॉन्च कर दिया है, जिससे अब यूजर्स चाहें तो मोबाइल ऐप में YouTube Shorts को पूरी तरह बंद कर सकते हैं. कंपनी ने Shorts फीड टाइमर में 0 मिनट का नया ऑप्शन जोड़ दिया है, जिससे यूजर्स शॉर्ट-फॉर्म वीडियो फीड को पूरी तरह हटा सकते हैं. यह फीचर धीरे-धीरे दुनियाभर में रोलआउट किया जा रहा है.
Shorts Timer में क्या है नया?
YouTube ने पहले भी Shorts देखने के समय को लिमिटेड करने के लिए टाइमर फीचर पेश किया था, जिसमें यूजर 15 मिनट से लेकर 2 घंटे तक का समय सेट कर सकते थे. तय समय पूरा होने पर ऐप आपको स्क्रॉलिंग बंद करने की याद दिलाता था. लेकिन अब इस नए अपडेट के साथ, यूजर्स 0 मिनट का ऑप्शन चुन सकते हैं. इसका मतलब है कि जैसे ही आप यह सेटिंग ऑन करेंगे, Shorts फीड तुरंत बंद हो जाएगी और होम स्क्रीन पर दिखाई नहीं देगी.
ऐसे करें YouTube Shorts को Disable (Android और iOS पर)
अगर आप भी Shorts से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- अपने फोन में YouTube ऐप खोलें.
- ऊपर राइट साइड प्रोफाइल फोटो पर टैप करें.
- Settings (सेटिंग्स) में जाएं.
- Time Management का ऑप्शन सेलेक्ट करें.
- Shorts Feed limit को ऑन करें.
- अब टाइमर में 0 minutes चुनें.
- बस, इतना करते ही Shorts फीड तुरंत बंद हो जाएगी.
Shorts लिमिट करने के फायदे
YouTube का यह फीचर सिर्फ कंट्रोल ही नहीं देता, बल्कि आपकी डिजिटल लाइफ को बेहतर बनाने में भी मदद करता है. जैसे कि-
Shorts की जगह आप लंबे और जानकारी देने वाले वीडियो देख पाएंगे, जिससे आपकी सीखने की कैपेसिटी बढ़ेगी.
Shorts स्क्रॉल करते-करते कब 5 मिनट 1 घंटे में बदल जाते हैं, पता ही नहीं चलता. यह फीचर उस आदत को कंट्रोल करता है.
बार-बार बदलते छोटे वीडियो की जगह कम और शांत कंटेंट देखने से आपका माइंड ज्यादा रिलैक्स और फोकस्ड रहेगा.
जब एल्गोरिदम आपको लगातार वीडियो नहीं परोसेगा, तब आप खुद अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से सही और काम का कंटेंट चुनेंगे.
यह भी पढ़ें: आपकी आदतें समझकर जवाब देगा Gemini, Google ने भारत में रोलआउट किया नया फीचर
