YouTube पर वॉच हिस्ट्री को टर्न ऑफ और डिलीट कैसे करें? ये रहा आसान तरीका

अगर आप Youtube पर कोई Video सर्च करते हैं तो अगली बार कोई Video सर्च करने पर पहले Search किये वीडियो का Suggestion दिखाई देता हैं, और यह सारी हिस्ट्री हमारे Gmail अकाउंट के साथ Youtube पर सेव होती है. अगर आपको लगता है कि इसे डिलीट कर देना चाहिए तो आप ऐसा कर सकते हैं. हम इसका आसान तरीका बताते हैं -

How To Turn Off Delete YouTube Watch History : गूगल (Google) के वीडियो प्लैटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) पर आपको कई तरह के वीडियो देखते हैं. आप जब Youtube पर किसी एक कैटेगरी की वीडियो देखते हैं. तब आपको यूट्यूब द्वारा उसी प्रकार के वीडियोज सजेस्ट किये जाते हैं. वहीं, अगर आप Youtube पर कोई Video सर्च करते हैं तो अगली बार कोई Video सर्च करने पर पहले Search किये वीडियो का Suggestion दिखाई देता हैं, और यह सारी हिस्ट्री हमारे Gmail अकाउंट के साथ Youtube पर सेव होती है.

क्या हम Youtube की Search और Watch History को डिलीट कर सकते हैं?

क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है और इससे यूट्यूब और हमें क्या फायदा होता है. क्या हम Youtube की Search और Watch History को डिलीट कर सकते हैं? तो इसका जवाब है- हां. अगर आपने अपना गूगल ऐक्सेस किसी और से शेयर कर रखा है तो आपको अपने व्यूइंग हिस्ट्री यानी यू्ट्यूब पर देखे गए कंटेंट की प्राइवेसी का ख्याल आ सकता है. अगर आपको लगता है कि इसे डिलीट कर देना चाहिए तो आप ऐसा कर सकते हैं. हम आपको इसका आसान तरीका बताते हैं –

YouTube पर वॉच हिस्ट्री को टर्न ऑफ और डिलीट करने के लिए, आप निम्नलिखित सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं –

  • YouTube पर जाएं और अपने अकाउंट में लॉग इन करें

  • टॉप राइट कॉर्नर में अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें

  • Your data in YouTube ऑप्शन पर जाएं

  • नीचे स्क्रॉल करते हुए Manage your YouTube Watch History पर टैप करें

  • यहां Delete ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें

  • ऐसा करने पर Delete, Delete Custom Range और Delete All Time ऑप्शन मिलेंगे

  • अब आपको जो भी ऑप्शन चुनना हो, किसी एक को चुनकर हिस्ट्री डिलीट कर सकते हैं.

Also Read: YouTube डिलीट करने जा रहा है ऐसे वीडियोज, कहीं आपने भी तो नहीं देख लिये!

वेबसाइट पर यूट्यूब हिस्ट्री ऐसे डिलीट करें –

  • सबसे पहले कंप्यूटर और लैपटॉप पर यूट्यूब ओपन करना है

  • अब आपके सामने होमपेज ओपन होगा

  • यहां पर लेफ्ट कॉर्नर पर मौजूद तीन लाइन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

  • यहां आपको History ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें

  • टैप करने पर Clear all watch history ऑप्शन पर क्लिक करना है

  • ऐसा करने से YouTube में आपकी वॉच हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी.

YouTube पर Watch History को ऑटो डिलीट करने का भी है ऑप्शन –

  • सबसे पहले आपको मोबाइल पर यूट्यूब ओपन करना है

  • राइट कॉर्नर में बने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें

  • इसके बाद योर डेटा इन यूट्यूब ऑप्शन पर क्लिक करना है

  • अब नीचे की तरफ स्क्रॉल करके मैनेज योर यूट्यूब वॉच हिस्ट्री ऑप्शन पर टैप करना है

  • यहां ऑटो-डिलीट ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें

  • क्लिक करने पर टाइम ड्यूरेशन सेलेक्ट करें और फिर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें

  • ऐसा करने पर ऑटो डिलीट फीचर एक्टिवेट हो जाएगा और तय समय पर हिस्ट्री अपने आप डिलीट हो जाएगी.

Also Read: Google Chrome के लिए आ रहा बड़ा अपडेट, हैकर्स की बढ़ जाएगी टेंशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >