Smart TV आपकी हर एक्टिविटी पर रखता है पैनी नजर, जानिए कैसे करें अपनी प्राइवेसी प्रोटेक्ट

Smart TV सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं देता. यह आपकी देखने की आदतें भी ट्रैक करता है. इसका इस्तेमाल टारगेटेड ऐड्स दिखाने के लिए किया जाता है. यह डेटा कई बार कंपनियों के साथ शेयर भी होता है, जिससे प्राइवेसी पर असर पड़ सकता है.

हम में से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि Smart TV सिर्फ हमारा एंटरटेनमेंट का साधन है. फिल्में देखते हैं, गाने सुनते हैं और आराम से टाइम पास करते हैं. लेकिन सच यह है कि जो स्क्रीन हमें एंटरटेनमेंट देती है, वही चुपचाप हमारी देखने की आदतों और इस्तेमाल से जुड़ा डेटा भी इकट्ठा करती रहती है. बता दें स्मार्ट टीवी सिर्फ दिखाने का काम ही नहीं करता, बल्कि यह ट्रैक भी करता है कि आप क्या देख रहा हैं और कैसे यूज कर रहे हैं. अच्छी बात यह है कि आप अपने TV की सेटिंग्स में जाकर वहां मौजूद डेटा-ट्रैकिंग ऑप्शंस को कंट्रोल कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.

क्या है स्मार्ट टीवी डेटा ट्रैकिंग? 

आजकल के Smart TV सिर्फ कंटेंट दिखाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आपकी देखने की आदतों को भी ट्रैक करते हैं. इसके लिए इनमें एक टेक्नोलॉजी होती है जिसे Automated Content Recognition (ACR) कहा जाता है. ये सिस्टम आपकी स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट को स्कैन करके पहचानता है कि आप क्या देख रहे हैं. यानी आपका देखने का पैटर्न लगातार रिकॉर्ड होता रहता है.

हमारे लिए ये सिर्फ डेटा शेयरिंग जैसा लग सकता है, लेकिन कंपनियों के लिए ये एक जरूरी टूल है. इससे वे यूजर्स की पसंद और बिहेवियर को समझकर अपनी सर्विस बेहतर बनाते हैं.

आपका Smart TV आपका डेटा क्यों इकट्ठा करता है?

इस ट्रैकिंग का सबसे बड़ा कारण ऐड्स (Ads) होता है. आपका Smart TV ये समझने लगता है कि आप क्या देखते हैं और क्या पसंद करते हैं. उसी हिसाब से आपको ज्यादा ऐड्स दिखाने लगते हैं. इसे ही पर्सनलाइज्ड एडवरटाइजिंग (Personalized Advertising) कहते हैं.

कुछ मामलों में जो डेटा इकट्ठा किया जाता है, वो दूसरी कंपनियों के साथ भी शेयर किया जा सकता है. इससे सर्विस तो बेहतर हो सकती है, लेकिन आपकी प्राइवेसी को लेकर चिंता भी बढ़ जाती है.

Samsung Smart TV में ट्रैकिंग कैसे बंद करें?

  • अपने टीवी की Settings में जाएं.
  • अब Privacy (प्राइवेसी) सेक्शन खोलें.
  • यहां Viewing Information Services जैसे ऑप्शन ढूंढें.
  • इन ऑप्शंस को मिलते ही ऑफ कर दें.
  • इससे टीवी आपकी देखने की एक्टिविटी ट्रैक करना बंद कर देगा.
  • आप चाहें तो Interest-Based Ads भी बंद कर सकते हैं.
  • इससे आपके डेटा के बेस्ड पर दिखने वाले ऐड्स रुक जाएंगे.
  • अगर आप voice commands यूज करते हैं, तो Voice Recognition भी बंद कर दें ताकि आपकी आवाज का डेटा रिकॉर्ड न हो.

LG Smart TV में ट्रैकिंग कैसे बंद करें?

  • सबसे पहले Settings में जाएं.
  • फिर Live Plus वाला ऑप्शन ढूंढें.
  • अब इसे ऑफ कर दें ताकि Automated Content Recognition बंद हो जाए.
  • इसके बाद Advertisement Settings में जाएं.
  • अब ‘Do not sell my information’ या ‘Limit ad tracking’ जैसे ऑप्शन को ऑन करें.
  • इससे आपका डेटा कम इस्तेमाल होगा.
  • आप चाहें तो User Agreement भी चेक करें और वहां से viewing data, ads और voice information से जुड़े ऑप्शन भी बंद कर दें.

यह भी पढ़ें: Smart TV में 60Hz, 120Hz और 144Hz का क्या मतलब है? जानिए आपके लिए कौन सा सही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >