WhatsApp पर बार-बार आ रही अनजान नंबर से कॉल? बस इस सेटिंग को ऑन करते ही सॉल्व होगी प्रॉब्लम

WhatsApp पर आने वाली अनजान कॉल्स कई बार परेशानी और प्राइवेसी का खतरा बन जाती हैं. ऐसे में आपको ऐप का Silence Unknown Callers फीचर जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. इस सेटिंग को ऑन करने से अनचाही कॉल्स साइलेंट हो जाती हैं. आइए डिटेल में जानते हैं इस फीचर के बारे में.

जिस किसी के पास भी आपका फोन नंबर है, वो आपको WhatsApp पर कॉल कर सकता है. कई बार कॉल किसी ऐसे नंबर से भी आ जाती है, जिसे आपने न तो पहले कभी कॉन्टैक्ट किया होता है और न ही सेव किया होता है. ऐसे में आप चाहें तो उस नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं या फिर अपनी प्राइवेसी सेटिंग बदलकर अनजान कॉल्स को साइलेंट कर सकते हैं. अनजान कॉल्स साइलेंट करने से बेवजह की कॉल्स से आपको छुटकारा मिलता है और आपकी प्राइवेसी भी सेफ रहती है.

अनजान कॉलर्स को साइलेंट करने के फायदे

इसका फायदा ये है कि फालतू स्पैम या स्कैम कॉल्स आपको बार-बार डिस्टर्ब नहीं करते. अच्छी बात ये है कि ऐसी कॉल्स पूरी तरह गायब भी नहीं होतीं, बल्कि WhatsApp की कॉल हिस्ट्री में रिकॉर्ड हो जाती हैं. ऐसे में जरूरत पड़ने पर आप बाद में कॉल बैक कर सकते हैं. इसके अलावा, ये फीचर आपकी प्राइवेसी को और मजबूत बना देता है, क्योंकि सिर्फ आपके जाने-पहचाने कॉन्टैक्ट्स ही सीधे आप तक पहुंच पाते हैं.

Android फोन में Silence Unknown Callers कैसे ऑन करें?

  • सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें.
  • ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें.
  • अब Settings के ऑप्शन पर जाएं.
  • यहां Privacy पर टैप करें.
  • नीचे स्क्रॉल करके Calls वाले सेक्शन में आ जाएं.
  • यहां Silence Unknown Callers का टॉगल ऑन कर दें.

iPhone में Silence Unknown Callers कैसे ऑन करें?

  • सबसे पहले अपने iPhone में WhatsApp ऐप खोलें.
  • नीचे दाईं तरफ दिए गए Settings ऑप्शन पर टैप करें.
  • अब Privacy वाले ऑप्शन पर जाएं.
  • थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और Calls पर टैप करें.
  • यहां Silence Unknown Callers का टॉगल ऑन कर दें.

आप अनजान नंबरों से आई कॉल्स को Calls टैब और नोटिफिकेशन में देख सकते हैं, लेकिन आपके फोन की रिंग नहीं बजेगी. अगर चाहें तो Calls टैब में जाकर आप उस अनजान नंबर पर वापस कॉल भी कर सकते हैं. इसके अलावा, चैट के अंदर दिख रहे Silenced unknown caller वाले मैसेज पर टैप करके भी कॉल की डिटेल देखी जा सकती है.

ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप उस साइलेंस की गई कॉलर को कॉल या मैसेज कर देते हैं, तो आगे चलकर उसकी कॉल्स को साइलेंट नहीं किया जा सकेगा. वहीं, अगर किसी WhatsApp यूजर की कॉल बिल्कुल नहीं चाहिए, तो आप उसे ब्लॉक भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स अलर्ट! इन सेटिंग्स को नहीं किया ऑन, तो खतरे में पड़ सकती है प्राइवेसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >