WhatsApp Schedule Calls Feature: वीडियो कॉलिंग ऐप्स पर कॉल शेड्यूल करना अक्सर थोड़ा झंझट वाला और टाइम लेने वाला काम बन जाता है. पहले कॉल सेट करो, फिर अलग-अलग लोगों को खुद से मैसेज या कॉल करके बताओ. इसमें काफी मेहनत लगती है. लेकिन अब WhatsApp ने इस झंझट को काफी आसान बना दिया है. इसके नए फीचर की मदद से आप एक साथ एक या कई लोगों के लिए वॉयस या वीडियो कॉल आसानी से शेड्यूल कर सकते हैं. WhatsApp का यह फीचर खुद ही सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन और रिमाइंडर भी भेज देगा. अगर आप सोच रहे हैं कि ये कैसे करना है, तो आइए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं.
WhatsApp पर कॉल कैसे शेड्यूल करें?
- सबसे पहले WhatsApp खोलें और नीचे दी गई Calls वाले ऑप्शन पर टैप करें.
- यहां आपको ऊपर Schedule का ऑप्शन दिखेगा. उस पर क्लिक करें.
- अब आप अपनी कॉल की तारीख और समय सेट कर सकते हैं. साथ ही यह भी चुन सकते हैं कि कॉल वीडियो होगा या वॉइस.
- अगर चाहें तो कॉल का एंड टाइम (end time) हटा सकते हैं और WhatsApp में ही रिमाइंडर (reminder) भी सेट कर सकते हैं.
- सब कुछ सेट करने के बाद Next पर टैप करें और जिस कॉन्टैक्ट के साथ कॉल शेड्यूल करनी है, उसे सेलेक्ट कर लें.
- जैसे ही आप कॉल शेड्यूल करेंगे, दूसरे यूजर्स को अपने आप नोटिफिकेशन मिल जाएगा. चाहें तो इसे अपने कैलेंडर में भी ऐड कर सकते हैं.
- बाद में अगर कुछ बदलाव करना हो, तो आप इस इवेंट को Chats या Calls सेक्शन में जाकर आसानी से एडिट भी कर सकते हैं.
शेड्यूल कॉल्स को कैसे डिलीट करें?
- सबसे पहले Calls सेक्शन में जाएं और अपनी upcoming (शेड्यूल की गई) कॉल पर टैप करें.
- अब Edit Call पर क्लिक करें और फिर Cancel Event का ऑप्शन चुन लें.
- जैसे ही आप कॉल कैंसिल करेंगे, बाकी यूजर्स को भी इसका नोटिफिकेशन मिल जाएगा.
- एक और आसान तरीका है. सीधे Delete for Everyone पर टैप करके कॉल को सभी के लिए हटा दें.
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर कर दी यह गलती, तो बंद हो जाएगा आपका अकाउंट
