IRCTC अकाउंट का पासवर्ड भूल गए? सफर न रुके उससे पहले जान लें तरीका, मिनटों में हो जाएगा काम

IRCTC Password: अगर आपने कई दिनों से रेल यात्रा नहीं की है या कई सारे अलग अकाउंट्स होने की वजह से अपना IRCTC अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं तो टेंशन की बात नहीं है. कुछ आसान स्टेप्स लो फॉलो कर आप इसे आसीन से रीसेट कर सकते हैं. आइए जानते है पूरा प्रोसेस.

आजकल घंटो लाइन में लगने की जगह ज्यादातर लोग ट्रेन टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप सबसे भरोसेमंद ऑप्शन मानी जाती है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए आप घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स फॉलो कर के टिकट बुक कर सकते हैं.

टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको IRCTC पर एक अकाउंट बनाना होता है. एक बार लॉगिन करने के बाद टिकट बुकिंग की प्रोसेस काफी काफी आसान हो जाती है. हालांकि, कई बार लोग अपने IRCTC अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं, खासकर तब जब उन्होंने लंबे समय से लॉगिन नहीं किया हो या उनके कई ऑनलाइन अकाउंट्स हों.

अगर आप भी अपने IRCTC अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं तो टेंशन की बात नहीं है. आप आसानी से पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर के आप अपने अकाउंट का पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं. 

IRCTC पासवर्ड रीसेट ऐसे करें 

  • सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • वेबसाइट के बाईं ओर दिए गए Login ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब Forgot account details पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना IRCTC यूजरनेम या वह ईमेल आईडी एंटर करनी होगी जिससे आपने अकाउंट बनाया था.
  • मांगे गए कैप्चा कोड को भरें और Next पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक OTP आएगा.
  • OTP दर्ज करने के बाद नया पासवर्ड सेट करें और कैप्चा कोड भरें.
  • सभी जानकारियां भरने के बाद Update Password पर क्लिक करें.
  • पासवर्ड अपडेट होते ही आप फिर से IRCTC पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IRCTC App का यह जुगाड़ खत्म कर देगा कंफर्म सीट की टेंशन! सफर से 15 मिनट पहले बुक होगा टिकट

यह भी पढ़ें: किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड? पात्रता चेक करने के बाद ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >