Earthquake Alerts: जल्दी से फोन में इस Settings को कर लें ऑन, भूकंप आने से पहले मिल जाएगा अलर्ट

Earthquake Alerts: दिल्ली NCR में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई. ऐसे में आप अपने स्मार्टफोन में अगर एक सेटिंग्स को ऑन करते हैं, तो आपको भूकंप आने से पहले ही अलर्ट मिल जाएगा. जिससे आप किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर अपने आप को सुरक्षित कर सकते हैं.

Earthquake Alerts: गुरुवार की सुबह दिल्ली NCR भूकंप के तेज झटकों से हिल उठा. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. ऐसे में इन तेज झटकों से घबराकर एक तरफ लोग अपने घरों से बाहर निकल गए तो वहीं, लोगों को इन झटकों का पता ही नहीं चला. ऐसे में जरूरी है कि इन आपदाओं से जुड़ी चेतावनी आपको समय रहते मिल जाए ताकि आप खुद की सुरक्षा कर पाएं और किसी सुरक्षित स्थान पर जा सके. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि इस तरह के अलर्ट आपको समय रहते मिलेंगे कैसे?

आपको बता दें कि भूकंप या अन्य आपदाओं से जुड़े अलर्ट आपको आपके स्मार्टफोन पर ही मिल सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको अपने फोन में कुछ सेटिंग्स को ऑन करना होगा. जिससे आपको आपका स्मार्टफोन अलर्ट भेज सके. आज हम आपको एक ऐसे ही सेटिंग्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको पहले ही भूकंप के अलर्ट्स (Earthquake Alert) भेज देगा. तो फिर चलिए जानते हैं इस सेटिंग के बारे में.

अब Google की जगह दिखाई देगा आपका नाम, जानें ये जादुई ट्रिक

क्या है और कैसे काम करता है Earthquake Alert?

हमारे स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर जैसे सेंसर होते हैं, जो कंपन की पहचान कर सकते हैं. ऐसे में इन्हें जब भूकंपीय गतिविधि (Seismic Activity) का पता चलता है, तो सेंट्रल सर्वर पर डेटा शेयर कर दिया जाता है. जिसके बाद सर्वर उन यूजर्स को अलर्ट मैसेज बजे देता है, जहां भूकंप का खतरा होता है. सर्वर ये अलर्ट भूकंप आने के कुछ सेकेंड पहले यूजर्स को भेजा जाता है. जिससे आप सुरक्षित स्थान पर जा सकें.

Android फोन पर Earthquake Alert कैसे ऑन करें?

  • Android यूजर्स इस सेटिंग्स को ऑन करने के लिए अपने डिवाइस की Settings में जाएं.
  • Settings में Safety and Emergency के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां आपको Earthquake Alerts का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • Earthquake Alerts को ऑन कर दें.

iPhone पर Earthquake Alert कैसे ऑन करें?

  • iPhone यूजर्स इस सेटिंग्स को ऑन करने के लिए अपने डिवाइस की Settings में जाएं.
  • इसके बाद Settings में Notifications वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां आपको नीचे Emergency Alerts का ऑप्शन मिल जाएगा, ऑन कर दें.

5 आसान और असरदार तरीके अपनाएं और स्मार्टफोन की लत से छुटकारा पाएं

YouTube Policy Change: यूट्यूबर्स के लिए बैड न्यूज, अब ऐसे वीडियोज के लिए नहीं मिलेंगे पैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >