हाथों-हाथ चाहिए E-Voter ID Card? जानें ऑनलाइन डाउनलोड करने का सबसे शॉर्टकट तरीका

E-Voter ID Card: मान लीजिए अचानक आपको कहीं पहचान पत्र दिखाने की जरूरत पड़ जाए और आपका ओरिजिनल कार्ड घर पर ही रखा हो तो टेंशन लेने की कोई बात नहीं है. आप आसानी से उसकी ई-कॉपी फटाफट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं सबसे आसान तरीका.

E-Voter ID Card: क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि अचानक किसी जरूरी काम के लिए पहचान पत्र की जरूरत पड़ी हो लेकिन आपके पास न हो? अक्सर हम हमारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स खो जाने के डर से घर पर ही संभालकर रखते हैं. अब दिक्कत तब आती है जब तुरंत पहचान पत्र की जरूरत पड़ जाए. ऐसे में टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान तरीके हैं जिनसे आप हाथों-हाथ अपने फोन पर ही पहचान पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

ये तरीके तब भी काम आएंगे जब आपका पहचान पत्र कहीं गुम हो जाए या कहीं रख कर भूल गए हो. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि कैसे मोबाइल पर झटपट आप अपने पहचान पत्र निकल सकते हैं. 

ओरिजनल जितनी है मान्यता

आपको बता दें कि आपका पहचान पत्र अब ई-कॉपी में भी पूरी तरह से मान्य है. यानी इसे हर जगह इस्तेमाल किया जा सकता है, यहां तक कि वोट डालते समय भी. अगर जरूरत हो तो आप इसका प्रिंट निकालकर उन जगहों पर दे सकते हैं जहां पहचान पत्र जमा करना पड़ता है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसे डाउनलोड करने पर कोई पैसा नहीं लगता.

मोबाइल पर Voter ID Card कैसे डाउनलोड करें?

  • मोबाइल से वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में Voter Helpline ऐप इंस्टॉल कर लें.
  • उसके बाद इस ऐप पर अपना अकाउंट बनाना होगा, जिसके लिए मोबाइल नंबर डालकर OTP से वेरिफिकेशन करना पड़ेगा.
  • अब ऐप में आपको EPIC Download का ऑप्शन मिलेगा. यहां आप अपने EPIC नंबर से या फिर बाकी डिटेल्स (जैसे नाम, पता, जन्म तारीख) डालकर भी वोटर आईडी डाउनलोड कर सकते हैं. ये सुविधा आपको वेबसाइट पर नहीं मिलती.
  • मतलब अगर आपका वोटर आईडी खो गया है और आपके पास EPIC नंबर याद नहीं है, तब भी आप अपनी बाकी जानकारी डालकर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
  • फिलहाल मान लेते हैं कि आपके पास EPIC नंबर है, तो उसे डालते ही OTP आएगा. OTP भरते ही आपका वोटर आईडी ई-कॉपी डाउनलोड हो जाएगा.

वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें Voter ID Card?

  • अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर से अपना वोटर आईडी डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
  • सबसे पहले https://www.nvsp.in वेबसाइट पर जाएं.
  • वहां आपको e-EPIC Download का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपसे यूजर नेम और पासवर्ड डालने को कहा जाएगा. अगर आपका अकाउंट पहले से नहीं बना है, तो नीचे दिए गए Register वाले ऑप्शन पर क्लिक करके नया अकाउंट बना सकते हैं.
  • लॉगिन करने के बाद, आपको पहचान पत्र डाउनलोड करने के लिए EPIC नंबर या Form Reference Number में से एक डालना होगा. यहां आप EPIC नंबर डालें.
  • EPIC नंबर आपके वोटर आईडी कार्ड पर लिखा होता है. नंबर डालने के बाद अपना स्टेट चुनें और सर्च करें.
  • अब आपकी डिटेल्स एक टेबल में दिखाई देंगी, जिसमें आपका नाम, पिता/पति का नाम, स्टेट और मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स होगी.
  • अगर डिटेल सही है, तो OTP भेजें पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए OTP को डालकर वेरिफाई कर लें.
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरें और फिर आप अपना ई-वोटर आईडी कार्ड आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: एक आधार कार्ड पर कितने SIM Card खरीदे जा सकते हैं? जान लीजिए नियम वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

यह भी पढ़ें: ब्लू आधार कार्ड के लिए नहीं काटने होंगे सेंटर के चक्कर, घर पर आएंगे UIDAI अधिकारी, जानें कैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >