मृत व्यक्ति का आधार कार्ड ऑनलाइन कैसे करें डिएक्टिवेट? जानिए घर बैठे करने का आसान तरीका

How to Deactivate Aadhaar Card: UIDAI ने अपने myAadhaar पोर्टल पर एक नई सुविधा शुरू की है. जिससे कोई भी आसानी से घर बैठे अपने परिवार के मृत सदस्य के आधार कार्ड को डिएक्टिवेट कर सकता है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आधार कार्ड को डिएक्टिवेट करने की पूरी प्रक्रिया, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इसे कर सकें.

How to Deactivate Aadhaar Card: आधार कार्ड भारत में एक बेहद अहम पहचान पत्र है, जो किसी भी व्यक्ति की पहचान और कई सरकारी सेवाओं का लाभ पाने के लिए जरूरी होता है. लेकिन जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उसका आधार कार्ड सक्रिय (Active) बने रहना कई बार पहचान की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े की संभावना पैदा कर सकता है. ऐसे में किसी भी मृत व्यक्ति के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कोई न कर सके. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने एक नई सुविधा शुरू की है. जिसके जरिए मृत व्यक्ति के आधार कार्ड को घर का कोई भी सदस्य आसानी से डिएक्टिवेट करवा सकता है. सबसे खास बात तो इसके लिए आधार केंद्रों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे. यह काम आसानी से myAadhaar पोर्टल पर घर बैठे हो जाएगा. तो फिर चलिए जानते हैं कैसे.

मृत व्यक्ति का आधार डिएक्टिवेट करना क्यों जरूरी?

मृत व्यक्ति का आधार नंबर Active रहने पर कोई भी व्यक्ति उसकी पहचान का दुरुपयोग कर सकता है. इससे फर्जी बैंक खाते खोलना, फर्जी सिम कार्ड लेना या सरकारी लाभ हड़पना जैसी धोखाधड़ी की घटनाएं हो सकती हैं. साथ ही कोई भी मृत व्यक्ति के आधार के जरिए सरकारी लाभ का फायदा उठा सकता है या फिर उसकी पहचान का गलत फायदा उठा कर धोखाधड़ी जैसे कामों को अंजाम दे सकता है. इसलिए मृत व्यक्ति का आधार कार्ड डिएक्टिवेट करना जरूरी है ताकि सरकारी रिकॉर्ड को सही रखा जा सके और आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल होने की संभावना को कम किया जा सके.

आधार डिएक्टिवेट करने के क्या करना होगा?

मृत व्यक्ति का आधार कार्ड डिएक्टिवेट करने के लिए आपको आधार केंद्र या किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. आप ये काम घर बैठे भी कर सकते हैं. आपको बस ये प्रोसेस फॉलो करना होगा.

  • सबसे पहले UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर जाएं.
  • यहां अपना आधार नंबर डाल कर लॉगिन करें.
  • इसके बाद ‘Report Death of a Family Member’ (परिवार के सदस्य की मृत्यु की सूचना दें) पर क्लिक कर दें.
  • यहां मृतक व्यक्ति के बारे में मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें और रिक्वेस्ट सबमिट कर दें.
  • फॉर्म वेरीफाई होते ही मृत व्यक्ति का आधार नंबर Deactivate हो जाएगा. जिसका इस्तेमाल किसी भी तरीके से नहीं किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card: आपका आधार असली है या नकली? घर बैठे कर सकते हैं वेरफिकेशन, जानिए आसान तरीका

यह भी पढ़ें: एक आधार कार्ड पर कितने SIM Card खरीदे जा सकते हैं? जान लीजिए नियम वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >