फ्रिज की बदबू और दाग से मिनटों में मिलेगा छुटकारा, इस दिवाली ट्राई करें ये डीप क्लीनिंग हैक्स

How to clean fridge for Diwali: दिवाली आते ही घरों की सफाई करना एक बड़ा टास्क हो जाता है. यूं तो इस मौके पर घर का कोना-कोना साफ किया जाता है लेकिन इस चक्कर में घर के कुछ जरूरी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स छूट जाते हैं. इन्हीं में से एक है हमारा फ्रिज. इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ आसान हैक्स जिसकी मदद से आप मिनटों में अपने फ्रिज को चमका सकते हैं.

How to clean fridge for Diwali: बस कुछ ही दिनों में दिवाली है और घरों की साफ-सफाई जोरों से चालू है. दिवाली के मौके यूं तो घर का कोना-कोना साफ किया जाता है लेकिन कुछ इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को हम साफ करना भूल जाते हैं. इन्हीं में से है एक है हमारा फ्रिज. फ्रिज साफ करना एक झंझट भरा काम माना जाता है. इसकी वजह है इसका बड़ा साइज है और कई कंपार्टमेंट्स, जिनमें खाने-पीने की चीजों के दाग जम जाते हैं. हम जब फ्रिज साफ करने बैठते तो कई घंटे लग जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे आसान हैक्स हैं जिनकी मदद से फ्रिज की सफाई में लगने वाला समय और मेहनत दोनों की बचत हो जाती है. आइए जानते हैं इन्हें 

फ्रिज साफ करने से पहले करें ये काम

  • सबसे पहले फ्रिज (Fridge) को बंद करके उसक प्लग निकाल दें.
  • अब अंदर रखी सारी खाने-पीने की चीजों को बाहर निकाल दें.
  • फिर एक-एक कर रैक और ट्रे निकले और उसे अच्छे से धो लें.

कैसे करें फ्रिज की डीप क्लीनिंग?

  • सबसे पहले फ्रिज की सफाई के लिए एक होममेड क्लीनर तैयार कर लें. इसे बनाने के लिए आधा कप विनेगर में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें और इसी से फ्रिज को साफ करें.
  • अगर कहीं जिद्दी दाग हों, तो उन्हें हटाने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल करें. इससे कोनों और तंग जगहों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है.
  • फ्रिज के अंदर की दीवारों को अच्छी तरह पोंछकर चमका लें. ध्यान रहे, जहां तार या मोटर का हिस्सा हो, वहां साबुन वाला पानी न जाए.
  • फ्रिज के दरवाजे की रबर पट्टी को साफ करने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा ब्लीच मिलाएं और टूथब्रश से धीरे-धीरे रगड़कर साफ करें.
  • बाहर की सफाई के लिए सॉफ्ट माइक्रो फाइबर कपड़ा या पेपर टॉवल का यूज करें.

फ्रिज की बदबू दूर करने के लिए क्या करें?

अगर आपके फ्रिज (Fridge) के अंदर से बदबू आ रही है तो आप निचली शेल्फ पर बेकिंग सोडा का खुला डिब्बा रख सकते हैं. ऐसा इसलिए क्यूंकि ये आसानी से गंध को सोख लेता है और फ्रिज को फ्रेश रखता है.

FAQ

फ्रिज की डीप क्लीनिंग के लिए सबसे आसान तरीका क्या है?

फ्रिज की डीप क्लीनिंग के लिए आधा कप विनेगर और थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाकर एक स्प्रे बोतल में डालें और इससे अंदरूनी हिस्सों को साफ करें.

फ्रिज की बदबू को कैसे दूर किया जा सकता है?

फ्रिज की बदबू हटाने के लिए निचली शेल्फ पर बेकिंग सोडा का खुला डिब्बा रखें. यह बदबू को सोख लेता है और अंदर की हवा को फ्रेश बनाए रखता है.

फ्रिज साफ करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

सफाई शुरू करने से पहले फ्रिज का प्लग निकालें, सारी चीजें बाहर करें और ट्रे-रैक को अलग धो लें. मोटर या वायरिंग वाले हिस्सों में पानी या साबुन न जाने दें ताकि फ्रिज को कोई नुकसान न हो.

यह भी पढ़ें: Single Door vs Double Door Fridge: सेल में किसे खरीदना रहेगा फायदे का सौदा? जान लें ये जरूरी बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >