PM Kisan Yojana: नहीं आया 2000 रुपये आने का मैसेज? फटाफट ऑनलाइन ऐसे चेक करें 21वीं किस्त का स्टेटस

PM Kisan Yojana 21th Installment: आज देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधी योजना की 21वीं किस्त भेज दी है. हालांकि, कई किसान ऐसे भी हैं, जिनके अकाउंट में अब तक किस्त की राशि नहीं आई है. ऐसे में अगर आपके अकाउंट में भी राशि नहीं आई है, तो यहां जानें ऑनलाइन स्टेटस चेक करने का प्रोसेस.

How to Check Online PM Kisan Yojana 21st Installment Status: आज 19 नवंबर को देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21वीं किस्त की राशि 2,000 रुपये भेज दी गई है. हालांकि, कई किसान ऐसे भी होंगे, जिन्हें अब तक उनके बैंक अकाउंट में 2,000 रुपये की योजना राशि के आने का मैसेज नहीं मिला होगा. ऐसे में वे इसी असमंजस में होंगे कि उनके खाते में किस्त की राशि भेजी गई है या नहीं, जिसे पता करने के लिए वे या तो बैंक के चक्कर लगाएंगे या फिर साइबर कैफे में जाकर चेक करवाएंगे. ऐसे में अगर आप भी किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं और आपको भी अकाउंट में पैसे आने का मैसेज नहीं आया है और आप भी इसी असमंजस में हैं, तो आपको बैंक या साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, अब आप घर बैठे आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके खाते में योजना की 21वीं किस्त आई है या नहीं. इसके लिए बस आपको यहां दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है.

कैसे चेक करें PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त का स्टेटस?

मोबाइल से किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आपको बस इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा. जैसे कि-

सबसे पहले अपने मोबाइल में ब्राउजर खोलें और पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in (आप इस पर क्लिक कर भी ऑफिशियल साइट पर जा सकते हैं) पर जाएं.

इसके बाद ‘Know Your Status’ या ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.

अब अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) दर्ज करें.

इसके बाद नीचे दिखाई दे रहे कैप्चा कोड (Captcha Code) भर कर Get Data के ऑप्शन पर क्लिक करें.

इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर सारी जानकारी आ जाएगी, कि किस्त आपके अकाउंट में ट्रांसफर की गई है या नहीं. अगर किस्त ट्रांसफर की गई है, तो किस दिन भेजी गई है, बैंक खाते में स्टेटस (Success/Under Process) क्या दिखा रहा है, पिछले ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड, आपके नाम में कोई गलती तो नहीं या फिर आपने ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी की है या नहीं. ये सारी जानकारी आपको मिल जाएगी.

नंबर पर मैसेज नहीं आने का क्या कारण है?

कभी-कभी ऐसे भी होता है कि बैंक अकाउंट में योजना की राशि आ जाती है, लेकिन नंबर पर मैसेज नहीं आता. ऐसे में अगर आपके खाते में भी योजना की राशि आई हुई दिखा रही है, लेकिन आपको मैसेज नहीं आया है, तो ऐसा हो सकता है कि आपका मोबाइल नंबर पोर्टल पर अपडेट नहीं है. पोर्टल पर नंबर अपडेट नहीं होने से बैंक अकाउंट में किस्त के आने का मैसेज नहीं मिलता है. ऐसे में आपको अपना नंबर बैंक जाकर अपडेट करवाना होगा.

किन कारणों से किस्त नहीं आती?

e-KYC प्रोसेस का पूरा नहीं होना.

बैंक अकाउंट का आधार से लिंक नहीं होना.

भूमि रिकॉर्ड का सही नहीं होना.

अगर सब कुछ सही हो फिर भी किस्त न आए तो क्या करें?

अगर ई-केवाईसी प्रोसेस लेकर बैंक अकाउंट से आधार लिंक, मोबाइल नंबर अपडेट और भूमि रिकॉर्ड सब कुछ अपडेट और सही है, लेकिन फिर भी किस्त की राशि नहीं आई है, तो आप ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए आपको pmkisan.gov.in के वेबसाइट पर जाकर हेल्प डेस्क के ऑप्शन पर क्लिक करना है और अपनी समस्या के बारे में जानकारी दर्ज करनी है. शिकायत दर्ज करने के बाद आपको आपकी शिकायत को ट्रैक करने की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा आप चाहे तो पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर (155261 / 1800-115-526 / 011-23381092) भी कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बदल गया घर का एड्रेस, तो अब Aadhaar Card भी कर लें अपडेट, बस करने होंगे ये आसान स्टेप्स फॉलो

यह भी पढ़ें: IRCTC से आधार लिंक नहीं किया, तो नहीं मिलेगी कंफर्म सीट, फटाफट जान लीजिए प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >