Fake Smartphone Charger: खराब चार्जर आपके स्मार्टफोन की बैटरी को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है. अक्सर लोगों को इसका पता तब चलता है जब बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है या फोन जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगता है. आज का यह छोटा सा टिप आपके बहुत काम आ सकता है. इससे आप आसानी से पहचान सकते हैं कि कहीं आपका चार्जर ही तो आपके फोन की बैटरी खराब नहीं कर रहा है. अच्छी बात यह है कि इसके कुछ संकेत ऐसे हैं जिन्हें आप बिना किसी टेक्निकल जानकारी के भी आसानी से नोटिस कर सकते हैं. आइए जानते हैं.
चार्जर को छूकर देखें की वो कहीं गर्म तो नहीं हो रहा
चार्जर सही काम कर रहा है या नहीं, इसका सबसे आसान तरीका काफी सिंपल है. बस उसे छूकर देखिए. फोन चार्ज करते समय चार्जर या केबल का थोड़ा गर्म होना बिल्कुल नॉर्मल बात है. ये चीज फास्ट चार्जिंग के केस में ज्यादा देखने को मिलता है. लेकिन अगर 20-30 मिनट बाद चार्जर, केबल या फोन का पिछला हिस्सा जरूरत से ज्यादा गर्म महसूस होने लगे, तो इसे नजरअंदाज न करें.
अक्सर ज्यादा गर्मी ही बैटरी की लाइफ जल्दी खराब होने की बड़ी वजह बनती है, क्योंकि लिथियम-आयन बैटरियां हीट को ज्यादा सहन नहीं कर पातीं. साथ ही, सस्ते या खराब क्वालिटी वाले चार्जर कई बार फोन को अस्थिर पावर सप्लाई देते हैं. इससे बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है और उसकी हेल्थ तेजी से गिर सकती है.
चार्जिंग बिहेवियर नोटिस करें
कई बार फोन की बैटरी खराब होने से पहले कुछ छोटे-छोटे संकेत देने लगती है. जैसे अगर आपका फोन बार-बार चार्जिंग पकड़ता और छोड़ता है, बैटरी परसेंटेज अचानक ऊपर-नीचे होने लगता है, या चार्जिंग का आइकन बार-बार झिलमिल करता है. इसका मतलब हर बार ये नहीं होता कि बैटरी खराब हो चुकी है. कई मामलों में असली परेशानी चार्जर या केबल की होती है.
एक और आसान तरीका है इसे जांचने का. किसी दोस्त का भरोसेमंद चार्जर लेकर ट्राई करें या फिर वही ओरिजिनल चार्जर यूज करें जो फोन के साथ मिला था. अगर उससे फोन सही से चार्ज होने लगे, गर्म होना कम हो जाए या बैटरी जल्दी खत्म होना रुक जाए, तो समझ जाइए कि दिक्कत आपके मौजूदा चार्जर में है.
यह भी पढ़ें: स्पीकर खराब नहीं है फिर भी आवाज क्यों कमजोर? ये छोटी सी गलती होती है वजह, जानें कैसे करें ठीक
