कहीं आपका Aadhaar Card कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल? इन स्टेप्स को फॉलो कर ऐसे लगाएं पता

Aadhaar Card Misuse: UIDAI ने एक खास टूल पेश किया है, जिसकी मदद से आम लोग अपने आधार की पूरी हिस्ट्री देख सकते हैं और यह चेक कर सकते हैं कि उनके आधार का कहीं गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है.

Aadhaar Card Misuse: आज के समय के लगभग हम सभी के पास आधार कार्ड है. यह 12 अंकों वाला आधार नंबर अब एक बेहद जरूरी पहचान पत्र बन चुका है. चाहे यात्रा करनी हो, किसी संस्थान में दाखिला लेना हो या नया बैंक खाता खोलना हो हर जगह आधार विवरण मांगे जाते हैं ताकि हमारी पहचान की पुष्टि हो सके. लेकिन इसके बढ़ते उपयोग के साथ ही आधार अब ठगों के निशाने पर भी आ गया है, जो इसका इस्तेमाल वित्तीय धोखाधड़ी या गैरकानूनी गतिविधियों के लिए करना चाहते हैं.

ऐसे में, यह बेहद जरूरी हो गया है कि हम अपने आधार को सुरक्षित रखें. अगर आपको भी शक है कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा है, तो अब आप आसानी से इसकी चेक कर सकते हैं आइए जानते हैं कैसे कुछ स्टेप्स को फॉलो कर के आप अपने आधार की गतिविधियों की जांच कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे सुरक्षित बना सकते हैं.

अपने Aadhaar Card की हिस्ट्री कैसे चेक करें?

  • myAadhaar पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक myAadhaar वेबसाइट पर विजिट करें.
  • OTP से लॉगिन करें: अपना आधार नंबर और दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें. इसके बाद “Login With OTP” पर क्लिक करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की मदद से लॉगिन करें.
  • ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखें: लॉगिन करने के बाद “Authentication History” विकल्प पर क्लिक करें. यहां आप तारीख चुनकर उस अवधि में आपके आधार का कहां-कहां और कैसे इस्तेमाल हुआ, इसकी पूरी जानकारी देख सकते हैं.
  • लेनदेन की जांच करें: अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत रिपोर्ट करें.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में लगी फोटो से हैं नाखुश? मिनटों में जान लें इसे अपडेट करने का तरीका

UIDAI से संपर्क करने के तरीके

  • टोल-फ्री नंबर: 1947
  • ईमेल: help@uidai.gov.in

आधार बायोमेट्रिक्स लॉक करें

आधार की गलत इस्तेमाल से बचाव के लिए UIDAI एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करता है जिससे आप अपने बायोमेट्रिक्स लॉक कर सकते हैं. इसके माध्यम से आप अपने फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन जैसी संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित कर सकते हैं. ऐसा करने के बाद कोई भी व्यक्ति केवल आपके आधार नंबर से आपके बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

कैसे करें बायोमेट्रिक्स लॉक?

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • “Lock/Unlock Biometrics” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब आपको अपना वर्चुअल आईडी (VID), नाम, पिन कोड और कैप्चा कोड भरना होगा.
  • इसके बाद “Send OTP” पर क्लिक करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP से वेरीफाई करें.
  • OTP भरने के बाद, प्रक्रिया पूरी करें और आपका बायोमेट्रिक डेटा लॉक हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में बदलना है सरनेम तो फॉलो कर लें बस ये स्टेप्स, घर बैठे आसानी से हो जाएगा काम

यह भी पढ़ें: Aadhaar App: QR स्कैन करने से होगा डिजिटल वेरिफिकेशन, फोटो कॉपी देने का झमेला खत्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >