Instagram पर कितने फॉलोअर्स हो जाने बाद शुरू होगी कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

आज के समय में Instagram केवल फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है बल्कि यह कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कमाई का एक जबरदस्त सोर्स भी बन गया है. खासतौर पर जब से Instagram Reels की सुविधा शुरू हुई है तब से इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने लाखों क्रिएटर्स को पैसे कमाने का बढ़िया मौका दिया है.

Instagram Income: आज के समय में सिर्फ इंस्टाग्राम फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है बल्कि यह कमाई का एक असरदार सोर्स भी बन चुका है. यदि आप एक कंटेंट क्रिएटर हैं तो इंस्टाग्राम के जरिए अच्छे-खासे पैसे कमा सकते हैं. टिक-टोक के बंद होने बाद जब इंस्टाग्राम रील की एंट्री हुई तब से लाखों लोगों को न केवल पहचान मिली है बल्कि उन्हें इससे अच्छी आमदनी भी होने लगी है.

हालांकि, नए क्रिएटर्स के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि आखिर कितने व्यूज आने पर इंस्टाग्राम पैसे देने शुरू कर देता है? कई लोग सोचते हैं कि ‘मेरे वीडियो पर 10 हजार व्यूज आ गए हैं… क्या अब इंस्टाग्राम मुझे पैसे देगा? और देगा भी तो कितना देगा?’ आज हम इन्हीं सब सवालों का जवाब आपको देने जा रहे हैं. आइए समझते है.

क्या 10 हजार व्यूज पर मिलते हैं पैसे?

अगर आप सोच रहे है कि इंस्टाग्राम रील्स पर सिर्फ 10,000 व्यूज आने पर कमाई शुरू हो जाएगी तो आप गलत हैं. इस प्लेटफॉर्म से कमाई करने के लिए आपको ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन करना पड़ता है या एफिलिएट मार्केटिंग जैसे तरीकों का सहारा लेना होता है. इंस्टाग्राम पर इनकम के लिए आपके कंटेंट की क्वालिटी, फॉलोअर्स की संख्या और पोस्ट्स पर मिलने वाला एंगेजमेंट (जैसे लाइक्स, कमेंट्स और शेयर) बड़ी भूमिका निभाते हैं.

उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आपके इंस्टाग्राम पर 10,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और आपकी रील्स लोगों को पसंद आ रही हैं तो ऐसे में कंपनियां आपको अपने प्रोडक्ट या सर्विस का प्रमोशन करने के लिए पेमेंट कर सकती हैं.

Instagram से कमाई कब शुरू होती है?

इंस्टाग्राम पर कमाई की शुरुआत तब होती है जब आपके पास अच्छी संख्या में फॉलोअर्स होते हैं. आम तौर पर, जब आपके फॉलोअर्स 10,000 के पार पहुंच जाते हैं तो ब्रांड्स खुद आपसे कॉन्टैक्ट करने लगते हैं. इसके अलावा, अगर आपके कंटेंट पर लगातार अच्छा एंगेजमेंट (जैसे लाइक, कमेंट, शेयर और सेव) मिल रहा हो तो ये आपके अकाउंट को और भी आकर्षक बना देता है जिससे ब्रांड्स को आपके साथ काम करने में दिलचस्पी बढ़ती है.

कंपनियां कैसे कॉन्टैक्ट करती हैं?

अगर आपका कंटेंट क्रिएटिव, यूनिक और लोगों को जोड़ने वाला है तो ब्रांड्स खुद ही अपने प्रोडक्ट्स के प्रमोशन के लिए आपसे जुड़ना चाहेंगे. इसके बदले में वे आपको पेमेंट भी करते हैं. उदाहरण के तौर पर इंस्टाग्राम पर एक रील के लिए 500 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक की डील हो सकती है.

10 हजार व्यूज का क्या मतलब होता है?

इंस्टाग्राम पर किसी वीडियो या रील को 10,000 व्यूज मिलने का मतलब है कि वह कंटेंट कुल 10,000 बार देखा गया है. यह आंकड़ा उस वीडियो की लोकप्रियता को दर्शाता है. ज्यादा व्यूज का मतलब है कि ज्यादा लोग उसे देख रहे हैं. अगर आप लगातार क्वालिटी रील्स बनाते हैं और आपके व्यूज में तेजी से बढ़ोतरी होती है तो आपके लिए इंस्टाग्राम मोनेटाइजेशन के अवसर खुल सकते हैं.

साउंड और स्टाइल का लगा तड़का, boAt ने उतारा Naruto थीम वाला हेडफोन और स्पीकर, जानें कीमत

मुकेश अंबानी आपके टीवी को बनाएंगे कंप्यूटर, जियो की सस्ती डिवाइस करेगी कमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >