पिछले कुछ महीनों में टीवी मार्केट काफी तेजी से बदल रहा है. नए-नए ब्रांड्स आकर कड़ी टक्कर दे रहे हैं, वहीं पुराने और भरोसेमंद ब्रांड्स भी अपने हर प्राइस सेगमेंट में लगातार बेहतर मॉडल्स लॉन्च कर रहे हैं. इसी बीच Hisense ने भारत में अपना Mini-LED सेगमेंट मजबूत करते हुए E8S सीरीज को लॉन्च किया है. यह एक 144Hz Mini-LED टीवी है. इस सीरीज में काफी दमदार फीचर्स दिए गए हैं और यह भारत में सिर्फ ऑनलाइन ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. तो चलिए बिना समय गंवाए इसके स्पेसिफिकेशंस और कीमत पर एक नजर डालते हैं.
Hisense E8S ULED Mini-LED TV सीरीज के फीचर्स
- इसमें कंपनी ने अपना ULED Mini-LED पैनल दिया है, जो बेहतर ब्राइटनेस और डिटेल्स के लिए जाना जाता है. इसके साथ फुल-अरे लोकल डिमिंग भी मिलता है. यानी बैकग्राउंड लाइट को अलग-अलग छोटे-छोटे जोन में कंट्रोल किया जाता है, जिससे ब्लैक्स ज्यादा गहरे और कॉन्ट्रास्ट ज्यादा शार्प दिखाई देता है.
- कलर की बात करें तो इसमें Pantone-validated कलर एक्यूरेसी और Hi-QLED टेक्नोलॉजी दी गई है. इससे रंग ज्यादा नेचुरल और रियलिस्टिक लगते हैं. गेमिंग और स्मूथ परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए इसमें 144Hz का नैटिव रिफ्रेश रेट भी मिलता है.
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें Hisense का Hi-View AI Engine दिया गया है, जो रियल टाइम में पिक्चर के कॉन्ट्रास्ट, कलर और शार्पनेस को ऑटोमैटिकली ऑप्टिमाइज करता है. वहीं, 85-इंच वाले टॉप मॉडल में इसका और भी पावरफुल वर्जन Hi-View AI Engine Pro मिलता है.
- इसमें Devialet ट्यून किया हुआ बिल्ट-इन सबवूफर मिलता है, जिससे साउंड ज्यादा डीप और रिच लगता है. स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें VIDAA Smart OS दिया गया है और यह HDR10+ Adaptive, Dolby Vision IQ और Filmmaker Mode जैसे सभी बड़े HDR फॉर्मैट्स को सपोर्ट करता है.
- इसके अलावा इसमें AI RGB लाइट सेंसर भी है, जो कमरे की रोशनी के हिसाब से पिक्चर सेटिंग्स को अपने आप एडजस्ट कर देता है, और साथ में हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल का फीचर भी मिलता है.
Hisense E8S ULED Mini-LED TV सीरीज की कीमत
| स्क्रीन साइज | कीमत (₹) |
|---|---|
| 55 इंच | 57,990 |
| 65 इंच | 76,990 |
| 75 इंच | 99,990 |
| 85 इंच | 1,59,990 |
अगर उपलब्धता की बात करें तो ये टीवी सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon और Flipkart पर ही मिलेंगे. लॉन्च ऑफर्स में कंपनी ने ग्राहकों के लिए No-Cost EMI का भी विकल्प दिया है, साथ ही शुरुआती खरीद पर खास डिस्काउंट भी रखा गया है, जिससे यह डील और भी आकर्षक बन जाती है.
