अब कपड़े धोना होगा पूरी तरह ऑटोमैटिक, यह कंपनी लायी AI वाली वॉशिंग मशीन

Haier ने भारत में Haier F11 वॉशिंग मशीन सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें AI फीचर्स और Ultra Fresh Air टेक्नोलॉजी दी गई है. यह मशीन खुद डिटर्जेंट और वॉश सेटिंग तय करती है, जिससे कपड़े आसानी से साफ होते हैं.

Haier ने भारतीय बाजार में अपनी नई F11 फ्रंट-लोड, फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सीरीज लॉन्च कर दी है. यह सीरीज खास तौर पर उन घरों के लिए बनाई गई है, जो कम मेहनत में आसान और ऑटोमैटिक लॉन्ड्री सॉल्यूशन चाहते हैं. इसमें Ultra Fresh Air सिस्टम दिया गया है, जो वॉश के बाद ड्रम के अंदर हवा को लगातार सर्कुलेट करता है, जिससे कपड़ों में बदबू नहीं बनती, भले ही कपड़े कुछ समय तक मशीन में ही क्यों न पड़े रहें.

कीमत और उपलब्धता

Haier F11 सीरीज 12kg कैपेसिटी में दो वेरिएंट्स में आती है:

  • Washer: ₹53,800
  • Washer-Dryer: ₹64,000

यह प्रोडक्ट रिटेल स्टोर्स और Haier India की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. कंपनी इस पर 4 साल की वारंटी और मोटर पर 12 साल की वारंटी दे रही है.

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

F11 सीरीज का फोकस आसान इस्तेमाल और स्मार्ट ऑटोमेशन पर है. इसमें AI टच पैनल मिलता है, जिसमें बड़े और कलरफुल आइकन्स के साथ कॉटन, जींस और साड़ी जैसे कपड़ों के लिए प्रीसेट मोड्स दिए गए हैं. आपको बस कपड़ों के हिसाब से मोड चुनना है और मशीन खुद बाकी काम संभाल लेती है.

वॉश पूरा होने के बाद Ultra Fresh Air टेक्नोलॉजी ड्रम के अंदर हवा चलाती रहती है, जिससे गीले कपड़ों में आने वाली बदबू से बचाव होता है.

Essence Wash और AI फीचर्स

Haier F11 Washing Machine में दिए गए फीचर्स कपड़े धोने को काफी आसान बना देते हैं. इसमें Essence Wash सिस्टम है, जो कई स्मार्ट टेक्नोलॉजी को मिलाकर बेहतर वॉश देता है. जैसे-

  • Smart Dosing खुद तय करता है कि कितने कपड़ों के लिए कितना डिटर्जेंट चाहिए, ताकि ना ज्यादा लगे और न कम.
  • Instant Dissolve Premix डिटर्जेंट को जल्दी घोलकर झाग बना देता है, जिससे सफाई बेहतर होती है.
  • 3D Power Spray इस घोल को कपड़ों पर बराबर फैलाता है, ताकि हर कपड़ा अच्छी तरह साफ हो.
  • AI One-Touch फीचर से आप सिर्फ एक बटन दबाकर वॉश शुरू कर सकते हैं और मशीन खुद सेटिंग चुन लेती है.
  • AI Wash तो और भी स्मार्ट है, यह कपड़ों के दाग पहचानकर उसी हिसाब से वॉशिंग सेटिंग बदल देता है, जिससे सफाई और बेहतर हो जाती है.

ड्रम और अन्य फीचर्स

  • मशीन में 525mm का बड़ा पिलो-शेप्ड ड्रम दिया गया है, जिससे कंबल, साड़ी जैसे भारी कपड़ों को भी आसानी से धोया जा सकता है.
  • इसमें Dual Spray सिस्टम दिया गया है, जो हर वॉश के बाद डोर और गैस्केट को साफ करता है.
  • AI Dynamic Balance Technology (AI-DBT) स्पिन के दौरान वाइब्रेशन और नॉइज को कम करता है.

यह भी पढ़ें: इंडक्शन या इंफ्रारेड? नया कुकटॉप खरीदने से पहले जरूर पढ़ें ये गाइड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >