Google का नया AI Ultra प्लान, मिलेगा 20TB स्टोरेज और एडवांस्ड एआई टूल्स का ऐक्सेस

Google I/O 2026 में गूगल ने नया AI Ultra प्लान लॉन्च किया है. इसमें 20TB क्लाउड स्टोरेज, Gemini 3.5 Flash और YouTube Premium जैसे फीचर्स मिलेंगे. यह प्लान खास तौर पर डेवलपर्स, क्रिएटर्स और AI टूल्स इस्तेमाल करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए लाया गया है.

Google ने अपने बड़े इवेंट Google I/O 2026 में कई नए AI फीचर्स और Gemini अपडेट्स के साथ नया Google AI Ultra प्लान भी लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि यह नया सब्सक्रिप्शन खास तौर पर डेवलपर्स, क्रिएटर्स, टेक्निकल प्रोफेशनल्स और ऐसे यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो AI टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. Google के मुताबिक यह प्लान यूजर्स के काम को फास्ट और ज्यादा स्मार्ट बनाने में मदद करेगा.

Google AI Ultra प्लान में क्या मिलेगा?

Google के नए AI Ultra प्लान में यूजर्स को 20TB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा. इसके अलावा Gemini ऐप और Google Antigravity प्लेटफॉर्म पर AI Pro प्लान के मुकाबले पांच गुना ज्यादा यूसेज लिमिट दी जाएगी. सब्सक्राइबर्स को Gemini 3.5 Flash मॉडल का एक्सेस भी मिलेगा. कंपनी इस प्लान के साथ Antigravity प्लेटफॉर्म का प्रायोरिटी एक्सेस भी दे रही है. यह Google का Agent-First डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर्स AI की मदद से नए टूल्स और प्रोजेक्ट्स बना सकते हैं.

YouTube Premium और Gemini Omni का भी मिलेगा फायदा

इस नए सब्सक्रिप्शन में YouTube Premium का इंडिविजुअल प्लान भी शामिल होगा. इससे यूजर्स बिना किसी विज्ञापन के वीडियो देख सकेंगे और बैकग्राउंड में YouTube Music चला पाएंगे. इसके अलावा, प्लान में Gemini Omni का एक्सेस भी मिलेगा. यह एक मल्टीमॉडल AI वीडियो टूल है, जो टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो और वीडियो की मदद से एडिटेबल वीडियो तैयार कर सकता है.

Gemini Spark और दूसरे AI फीचर्स भी होंगे शामिल

Google AI Ultra प्लान लेने वाले यूजर्स को Gemini Spark का एक्सेस भी मिलेगा, हालांकि फिलहाल यह फीचर सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध होगा. यह एक 24/7 AI एजेंट है, जो बैकग्राउंड में लगातार काम करके यूजर्स के रोजमर्रा के टास्क मैनेज करने में मदद करेगा. कंपनी ने बताया कि Health Premium और Home Premium जैसी सेवाएं भी AI Pro और AI Ultra प्लान में बिना एक्स्ट्रा चार्ज के शामिल होंगी. इसके अलावा, Gmail में AI Inbox और Gemini ऐप में Daily Brief जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे.

Google AI Ultra प्लान की कीमत

Google के नये AI Ultra प्लान को मंथली 100 डॉलर की कीमत पर लॉन्च किया गया है. वहीं कंपनी ने अपने पुराने टॉप-टियर AI Ultra प्लान की कीमत 250 डॉलर से घटाकर 200 डॉलर मंथली कर दी है. Google का कहना है कि नया AI Ultra प्लान उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो अपने काम में एडवांस्ड AI फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं और ज्यादा पावरफुल AI टूल्स तक एक्सेस चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: 25 साल बाद Google ने बदल दिया Search Box, अब AI देगा इंसानों जैसा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >