Google Pixel 9 Series: गूगल ने एक साथ चार पिक्सल स्मार्टफोन भारत में उतारे, मिलेगा फीचर्स का फुल पैकेज

Google Pixel 9 Series Launch: गूगल ने ग्लोबल मार्केट में अपने नये स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिये हैं. Pixel 9 सीरीज में चार स्मार्टफोन मिलेंगे. कंपनी इस बार Pixel Fold को भी अपनी नंबर सीरीज में शामिल किया है.

Google Pixel 9 Series: गूगल ने अपनी पिक्सल सीरीज के नये स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने Google Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro Fold और Pixel 9 Pro XL फोन लॉन्च किये गए हैं. इन सभी फोन्स को भारत के साथ ग्लोबली लॉन्च किया गया है. सभी फोन के साथ Tensor G4 प्रॉसेसर और सिक्योरिटी के लिए Titan M2 चिपसेट मिला है. खास बात यह है कि Google ने नये Pixel 9 सीरीज के सभी फोन को 7 साल तक एंड्रॉयड अपडेट मिलने का वादा किया है. गूगल ने पिक्सल सीरीज के अलावा Gemini Era के तहत बेहतरीन AI फीचर्स भी दिये गए हैं. इसके साथ ही, पिक्सल की नई स्मार्टवॉच और ईयरबड्स भी लॉन्च किये गए हैं. इनके फीचर्स और कीमत की जानकारी के लिए यहां पढ़ें-

Google Pixel 9 की खूबियां और कीमत

ड्यूल सिम (नैनो सिम + ई-सिम) वाला पिक्सल 9 फोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है.

फोन में गूगल सात साल के ओएस अपडेट, सिक्योरिटी पैच और पिक्सल ड्रॉप्स दिये हैं.

इस फोन में 6.3 इंच (1,080 x 2,424 पिक्सल) सुपर एक्चुआ OLED डिस्प्ले मिलता है.

यह फोन 422ppi पिक्सल डेंसिटी, 2700nits तक की पीक ब्राइटनेस और 60Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट के साथ आता है.
फोन की स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 कवर भी दिया गया है.

यह Tensor G4 चिपसेट के साथ टाइटन M2 सिक्योरिटी कोप्रॉसेसर से लैस है.

फोन की शुरुआती कीमत 799 डॉलर है.

Apple iPhone के लिए हर महीने देने होंगे 1600 रुपये

POCO M6 Plus 5G Launch Review: पोको के इस धाकड़ 108 MP कैमरा वाले फोन का कमाल, फीचर्स बेमिसाल

Google URL Shortener: बंद हो रही गूगल की यह सर्विस, क्या आप इससे होंगे प्रभावित?

BSNL 5G Phone: 200MP कैमरा वाले बीएसएनएल के 5जी फोन को लेकर क्या है अपडेट? सरकारी कंपनी ने दी बड़ी जानकारी

Google Pixel 9 Pro की खूबियां और कीमत

Pixel 9 Pro में 6.3 इंच (1280 x 2856) सुपर एक्चुआ (LTPO) OLED डिस्प्ले मिलता है.

इसमें 495ppi पिक्सल डेंसिटी, 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 1Hz से 120Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश रेट मिलता है.

हैंडसेट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन भी दिया गया है.

गूगल पिक्सल 9 प्रो की शुरुआती कीमत 999 डॉलर है.

Pixel 9 Pro XL की खूबियां और कीमत

पिक्सल 9 प्रो XL में 486ppi पिक्सल डेंसिटी की स्क्रीन मिलती है.

120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.8 इंच (1,344 x 2,992) सुपर एक्चुआ (LTPO) OLED डिस्प्ले है.

हैंडसेट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन भी दिया गया है.

गूगल पिक्सल 9 प्रो XL की स्टार्टिंग प्राइस 1099 डॉलर है.

Pixel 9 Pro Fold की खूबियां और कीमत

गूगल ने पिक्सल 9 प्रो फोल्ड को 8 इंच (2,076×2,152 पिक्सल) LTPO OLED सुपर एक्चुअल फ्लेक्स इनर स्क्रीन के साथ पेश किया है.

फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700nits तक की पीक ब्राइटनेस दिया गया है.

बाहर की ओर इसमें 6.3 इंच (1,080×2,424 पिक्सल) OLED एक्चुअल डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और इनर स्क्रीन के जैसा पीक ब्राइटनेस लेवल मिलता है.

गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड की शुरुआती कीमत 1799 डॉलर है.

Pixel Watch 3 की खूबियां और कीमत

गूगल की यह वॉच स्नैपड्रैगन W5 चिपसेट की सपोर्ट के साथ आयी है.

इसमें एक कस्टम प्रॉसेसर भी दिया गया है.

यह स्मार्टवॉच दो वर्जन में मिलेगी, जिसमें 41mm और 45mm वर्जन शामिल हैं.

41mm की कीमत 349 डॉलर और 45mm की कीमत 399 डॉलर है.

Pixel Buds Pro 2 की खूबियां और कीमत

गूगल के इन बड्स में नया डिजाइन देखने को मिलेगा.

इसमें बड़ा स्पीकर ग्रिल और विंग टिप्स जैसे फीचर्स हैं.

नॉयज कैंसेलेशन और स्पैटियल ऑडियो प्लेबैक जैसी खूबियां भी मिलेंगी.

गूगल के नये बड्स में चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी पोर्ट और एलईडी इंडिकेटर मौजूद हैं.

पिक्सल बड्स प्रो 2 की कीमत 229 डॉलर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >