Google Pixel 9 खरीदना है? आज मिल रहा 25,000 रुपये तक का फ्लैट ऑफर

Google Pixel 9 अब Flipkart पर सबसे सस्ते दाम में मिल रहा है. फोन पर 25,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर भी उपलब्ध. जानें पूरी कीमत और फीचर्स जानकारी

भारत में Google Pixel यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. Flipkart पर Google Pixel 9 स्मार्टफोन अब बहुत ज्यादा कम कीमत (Google Pixel 9 Price Drop) में मिल रहा है. इस फोन पर बिना किसी शर्त 25,000 रुपये तक का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे फोन की कीमत अब पहले से काफी सस्ती हो गई है. Pixel 9 सीरीज पहले ही कैमरा क्वाॅलिटी और AI फीचर्स की वजह से काफी चर्चाओं में है, ऐसे में यह डील उन लोगों के लिए शानदार मौका है जो फ्लैगशिप फोन कम बजट में खरीदना चाहते हैं.

Flipkart पर Google Pixel 9 की नयी कीमत

Google Pixel 9 अब Flipkart पर सिर्फ ₹54,999 में उपलब्ध है. इसकी असल कीमत ₹79,999 थी, यानी सीधे ₹25,000 कम हो गए. इसके अलावा Flipkart Axis Bank और SBI Credit Card से पेमेंट करने पर आपको अतिरिक्त ₹1,647 की बैंक छूट भी मिल सकती है. साथ ही अगर आप एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल करते हैं, तो कीमत और भी कम हो सकती है.

Google Pixel 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 9 में 6.9-इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR सपोर्ट, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स पिक ब्राइटनेस के साथ आता है. कैमरा की बात करें, तो फोन में 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है.

फोन में Google का Tensor G4 प्रॉसेसर है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. बैटरी 4700mAh की है, और फोन 45W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है.

Google Pixel 9 Price Drop: कौन लोग इस डील का फायदा उठा सकते हैं?

जो यूजर्स प्रीमियम कैमरा, AI, पावरफुल परफॉर्मेंस और Google experience चाहते हैं, उनके लिए यह प्राइस ड्रॉप एक परफेक्ट मौका है. खासकर फेस्टिव सीजन में फोन खरीदने की सोच रहे लोग इस ऑफर को तुरंत ले सकते हैं, क्योंकि इस तरह की हेवी डिस्काउंट डील्स ज्यादा समय तक लाइव नहीं रहतीं.

9,451 रुपये में Moto G85 होगा आपका, Flipkart एक्सचेंज ऑफर में मिल रहा बड़ा फायदा

7,500 रुपये में आया 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले वाला Lava Shark 2 कैसा फोन है?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >