रेत की तरह फिसला Google Pixel 8a का दाम, ₹15,000 डिस्काउंट के बाद रह गयी बस इतनी कीमत

Google Pixel 8a: अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और एक बेहतरीन कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए यह अच्छा मौका है. Flipkart ने लाखों ग्राहकों को खुश कर दिया है, क्योंकि उसने Google Pixel 8a की कीमत में जबरदस्त कटौती की है.

Google Pixel 8a: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपकी नजर Google Pixel 8a पर है, तो ये मौका आपके लिए बेहद खास है. Flipkart की Big Bachat Days सेल के दौरान Pixel 8a पर शानदार छूट मिल रही है. इस हाई-एंड स्मार्टफोन की कीमत अब इसकी मूल कीमत ₹52,999 से कम हो गई है.

सेल में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में ये एक बेहतरीन मौका है इस दमदार फोन को सस्ते में खरीदने का. चाहे आप लंबे समय से Pixel यूजर हों या फिर एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हों जिसमें शानदार कैमरा, स्मूद परफॉर्मेंस और लेटेस्ट फीचर्स हों तो ये डील जरूर ध्यान देने लायक है. आइये जानते है आप इस डील का फायदा कैसे उठा सकते हैं. 

Google Pixel 8a पर बंपर डिस्काउंट 

गूगल ने Pixel 8a स्मार्टफोन को 7 मई 2024 को लॉन्च किया था। इसके 128GB वेरिएंट की कीमत ₹52,999 रखी गई थी. हालांकि, अब यह फोन Flipkart पर महज ₹37,999 में उपलब्ध है. यानी ग्राहकों को सीधा ₹15,000 की छूट मिल रही है.

यह भी पढ़े: Budget Smartphones Under 7000: 7 हजार के अंदर इन स्मार्टफोन्स की चलती है धाक, Samsung-Motorola जैसे ब्रांड भी है लिस्ट में शामिल

इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक भी मिलेगा. ग्राहक चाहें तो एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाकर और भी अधिक बचत कर सकते हैं. अगर एक साथ पूरी रकम देना मुश्किल हो, तो BOBCARD और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से 36 महीने की EMI पर केवल ₹1,336 प्रतिमाह में भी यह फोन खरीदा जा सकता है. इस समय Pixel 8a खरीदने का बेहतरीन मौका है, खासकर उन लोगों के लिए जो प्रीमियम फीचर्स वाला फोन कम कीमत में लेना चाहते हैं.

Google Pixel 8a की फीचर्स 

यह स्मार्टफोन 6.1 इंच के फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है. Google Pixel 8a में 4,492 mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और कंपनी के दावे के मुताबिक यह स्मार्टफोन 72 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो Pixel 8a में Google का लेटेस्ट Tensor G3 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB तक की LPDDR5x रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी यह फोन शानदार विकल्प साबित हो सकता है. इसमें 64 मेगापिक्सल का क्वाड पीडी प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >