अगर आप Google के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 10 को काफी समय से खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण नहीं खरीद पा रहे थे, तो अब आपके पास अच्छा मौका है. क्योंकि, ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए इस मॉडल की कीमत अब कम गई है. Vijay Sales इस मॉडल पर 10 हजार तक का डिस्काउंट दे रहा है, जिससे आप इसे कम कीमत पर खरीद सकते हैं.
Google Pixel 10 पर मिल रहा डिस्काउंट
Vijay Sales की वेबसाइट पर Pixel 10 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल 74,999 रुपये में लिस्टेड है, यानी ₹5,000 का सीधा डिस्काउंट. इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI या नॉन-EMI पर 5000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, इस पर 1000 रुपये का एक्स्ट्रा कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है.
ऐसे में आप इस मॉडल को डायरेक्ट डिस्काउंट, बैंक डिस्काउंट और कूपन के साथ पूरे 11 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं.
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
- 6.3-इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस
- Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन
- Tensor G5 प्रोसेसर, 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट
- बैक पैनल में 48MP प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा
- 10.5MP फ्रंट कैमरा
- 4,970mAh बैटरी, 30W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग
क्या यह फोन खरीदना चाहिए?
Google Pixel 10 एक काफी बैलेंस्ड और पॉलिश्ड स्मार्टफोन है. इसका Tensor G5 प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों में स्मूद परफॉर्मेंस देता है, भले ही यह बेंचमार्क में टॉप न करे. हालांकि, इसकी चार्जिंग स्पीड स्लो है और हेवी गेमिंग के लिए यह सबसे बेहतर ऑप्शन नहीं है. लेकिन अगर आप एक क्लीन Android एक्सपीरियंस, शानदार कैमरा और AI फीचर्स चाहते हैं, तो यह फोन अभी के ऑफर में एक अच्छा डील साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Vivo Y11 से Galaxy A57 तक, भारत में लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट