Google Messages से अब कर सकते हैं रियल-टाइम लोकेशन शेयर, जानें कैसे

अब Google अपने Messages ऐप में एक नया मजेदार फीचर ला रहा है. अब आप अपनी रियल टाइम लोकेशन सीधे दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे. आप तय कर सकते हैं कि यह शेयरिंग 1 घंटे के लिए रहे या तब तक जब तक आप खुद इसे बंद न करें.

अगर आप अपने दोस्तों या फैमिली के साथ अपनी लोकेशन शेयर करते हैं, तो आपके लिए एक बढ़िया अपडेट आया है. Google अब अपने Google Messages ऐप में रियल टाइम लोकेशन शेयरिंग फीचर रोलआउट कर रहा है. इस नए फीचर की खास बात ये है कि अब आप खुद तय कर सकते हैं कि कितनी देर तक अपनी लोकेशन शेयर करनी है. चाहे 1 घंटा, सिर्फ आज के लिए, जब तक आप बंद न करें या फिर अपनी पसंद का कस्टम टाइम सेट कर लें. मतलब अब आपकी लोकेशन पर पूरा कंट्रोल आपका रहेगा.

Google Messages में नया रियल टाइम लोकेशन शेयरिंग ऑप्शन

अपडेट मिलने के बाद जब आप किसी चैट को खोलेंगे, तो ‘+’ (plus) मेन्यू में एक छोटा सा नया डॉट दिखेगा. यहीं पर आपको ‘Real-time Location’ का नया ऑप्शन मिलेगा. यह ग्रीन आइकन के साथ दिखेगा और बाकी अटैचमेंट ऑप्शंस के साथ ही रहेगा. बता दें कि पुराना तरीका भी खत्म नहीं हुआ है. Google Maps के जरिए लोकेशन शेयर करने वाला ऑप्शन अभी भी मौजूद है, बस अब उसे ‘One-time Location’ के नाम से दिखाया जाएगा.

जब आप नए ऑप्शन पर टैप करेंगे, तो स्क्रीन पर एक लाइव मैप खुल जाएगा. इसे आप पूरा करके भी देख सकते हैं. नीचे की तरफ एक कार्ड दिखाई देगा, जिसमें दिखेगा कि आप अपनी लोकेशन किसके साथ शेयर कर रहे हैं. साथ ही, आप तय कर सकते हैं कि इसे कितनी देर तक शेयर करना है. जैसे 1 घंटा, सिर्फ आज, जब तक आप बंद न करें, या अपनी पसंद की कोई कस्टम टाइम पीरियड

Google Messages में कैसे शेयर करें रियल टाइम लोकेशन? 

  • सबसे पहले, उस चैट को खोलें जिसमें आप अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं.
  • अब अटैचमेंट (attachment) आइकन पर टैप करें और Real-time location चुनें. 
  • अगर आप ये फीचर पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Google आपसे कुछ लोकेशन शेयरिंग परमिशन मांगेगा, बस उसे Accept कर दें.
  • इसके बाद, तय करें कि आप अपनी लोकेशन कितने समय के लिए शेयर करना चाहते हैं. 
  • आप एक टाइम सेट कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि ये 24 घंटे से ज्यादा नहीं हो सकता.
  • अब बस Send पर टैप करें और आपकी लाइव लोकेशन शेयर हो जाएगी.

रियल टाइम लोकेशन कैसे बंद करें?

अगर आप अपनी लोकेशन शेयर करना बंद करना चाहते हैं, तो सबसे पहले उस चैट को खोलें जहां आपने अपनी लोकेशन भेजी थी. फिर अपनी लोकेशन मैसेज पर टैप करें, ‘Stop’ चुनें और फिर ‘Stop sharing’ पर क्लिक करें. याद रहे, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर का Google अकाउंट में साइन इन होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: अब सिर्फ एक टैप से रोक सकते हैं इंस्टाग्राम रील, कंपनी लेकर आयी टैप-टू-पॉज फीचर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >