अब Gemini आपके पूछे गए सवालों को बताने में नहीं लेगा ज्यादा समय, आ गया नया Answer Now फीचर

Google ने Gemini ऐप में एक नया Answer Now फीचर पेश किया है. अगर आप Gemini यूज करते हैं इसकी मदद से अब आप AI की लंबी सोच-विचार वाली प्रोसेस को स्किप करके सीधे और जल्दी जवाब पा सकते हैं, वो भी Thinking या Pro मॉडल का इस्तेमाल करते हुए. अब सवाल ये है कि ये फीचर कैसे काम करता है आइए वो भी जान लेते हैं.

क्या आप Google का Gemini इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो अब पहले के मुकाबले आपका थोड़ा ज्यादा वक्त बचने वाला है. समझ नहीं आया? आइए आपको पूरी बात डिटेल में बताते हैं. दरअसल, Google अपने नए Gemini एक्सपेरिमेंट्स को लगातार बेहतर बना रहा है. Gemini ऐप में अब आपको नया ‘Answer Now’ मोड मिलने जा है. नाम से ही पता लगा रहा है कि यह फीचर आपके सवालों के फटाफट जवाब देने के लिए बनाया गया है. यह नया ऑप्शन सीधे मोबाइल ऐप में मिलेगा और Android व iOS दोनों पर Gemini के फ्री और पेड यूजर्स को मिलेगा.

कैसे काम करता है Google का ‘Answer Now’ फीचर?

Google का कहना है कि Gemini ऐप में नया ‘Answer Now’ फीचर तब काम करता है जब यूजर Thinking या Pro AI मॉडल को चुनते हैं. आम तौर पर ये एडवांस मॉडल सही और डिटेल्ड से जवाब देने में थोड़ा समय लेते हैं, लेकिन यह नया ऑप्शन उस इंतजार को कम कर देता है और सवाल का जवाब तुरंत सामने दिखा देता है.

कंपनी का कहना है कि इसके लिए कोई नया या अलग AI मॉडल इस्तेमाल नहीं किया गया है. हां, इतना जरूर हो सकता है कि ‘Answer Now’ से मिलने वाला जवाब, Gemini के ‘Fast’ मोड में आने वाले जवाब से थोड़ा अलग लगे.

‘Answer Now’ फीचर के फायदे

यह फीचर Gemini AI मॉडल फैमिली में एक दिलचस्प नया जुड़ाव लगता है. इससे आपको यह ऑप्शन मिलता है कि अगर आपको जल्दी जवाब चाहिए, तो रेगुलर AI प्रोसेस को स्किप कर सकते हैं. बस उम्मीद यही है कि तेजी के चक्कर में जवाबों की सटीकता से कोई समझौता न हो. Google, Gemini को जितना हो सके उतना पर्सनल बनाने की कोशिश कर रहा है. इसी वजह से लेटेस्ट अपडेट में यूजर्स के लिए AI की समझ और इंटेलिजेंस को और गहराई तक ले जाया गया है.

Gemini का नया Personal Intelligence फीचर आपको अपने सभी Google अकाउंट्स को आपस में जोड़ने की सुविधा देता है. इससे AI आपके लिए ज्यादा पर्सनल तरीके से जवाब दे पाता है. जब आप Gmail, Photos, YouTube और यहां तक कि अपनी Search history को भी इससे लिंक करते हैं, तो Gemini आपके लिए काफी काम खुद ही संभाल लेता है.

यह भी पढ़ें: Google Translate को टक्कर देने के लिए OpenAI लेकर आया ChatGPT Translate, जानें कैसे करें यूज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >