गूगल पर सर्च के लिए लगेंगे पैसे? AI कंटेंट के लिए कंपनी वसूल सकती है फीस

Google Search : अब गूगल पर सर्च के लिए पैसे लग सकते हैं. खबर है कि सर्च इंजन AI कंटेंट के लिए फीस वसूल सकती है. पढ़ें पूरी खबर-

Google Search Chargeable : दुनिया के सबसे पॉपुलर सर्च इंजन्स में से एक, गूगल अब सर्च के लिए पैसे लेने की तैयारी कर रही है. जी हां, खबर है कि गूगल ऐसे कंटेंट के लिए यूजर्स से जल्द ही शुल्क वसूलना शुरू कर सकती है, जो एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से तैयार किये गए हैं.

प्रीमियम एआई कंटेंट पर फीस वसूल सकती है गूगल

रिपोर्ट्स की मानें, तो अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी गूगल अपने बिजनेस मॉडल में बदलाव कर राजस्व बढ़ाने के तरीकों पर विचार कर रही है. इसके लिए गूगल प्रीमियम एआई कंटेंट पर फीस वसूल सकती है. द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपनी प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सेवाओं में कुछ एआई AI संचालित सर्च फीचर्स जोड़ने के बारे में भी विचार कर रही है.

Google Gmail End: 2024 में गूगल बंद कर देगी जीमेल? जानिए पूरा सच

मुफ्त रहेगा पारंपरिक सर्च इंजन

अगर ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा, जब गूगल अपनी किसी सामग्री के लिए कोई फीस चार्ज करेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल का सामान्य या पारंपरिक सर्च इंजन मुफ्त रहेगा, लेकिन सर्च किये गए कंटेंट के साथ ही साथ विज्ञापन भी दिखाई देंगे. हालांकि गूगल ने आधिकारिक तौर पर अभी यह निर्णय नहीं लिया है कि क्या वह इस योजना पर आगे बढ़ेगी.

गूगल का राजस्व विज्ञापन से

दूसरी ओर, रिपोर्ट्स ऐसे भी हैं कि गूगल के इंजीनियर इस सर्विस को काम पर लगाने के लिए आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं. गूगल वैसे पहले कह चुकी है कि सर्च के दौरान यूजर्स को विज्ञापन भविष्य में भी दिखाई देते रहेंगे. कंपनी की अभी ऐसी कोई योजना नहीं है, जिससे सर्च इंजन से विज्ञापन हटाया जाए. मालूम हो कि गूगल के राजस्व का अधिकांश हिस्सा विज्ञापन के माध्यम से ही आता है.

History Of Google: 25 साल पहले Backrub से ऐसे बना था गूगल, जानिए पूरी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >