महीनों से बंद गीजर को डायरेक्ट ऑन करने से बचें, सर्दियों में चालू करने से पहले करें ये जरूरी Safety Check

geyser safety tips: सर्दियों में महीनों से बंद geyser को सीधे ऑन करना खतरनाक हो सकता है. जानें कौन से safety checks आपको short-circuit और blast से बचा सकते हैं

सर्दियां शुरू होते ही लोग अपने पुराने, महीनों से बंद पड़े गीजर को तुरंत ऑन कर देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो यह आदत बड़ा हादसा (geyser safety tips) करा सकती है. लंबे समय तक बंद रहे गीजर में वायरिंग, हीटिंग एलिमेंट और वाल्व खराब होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे शॉर्ट-सर्किट, इलेक्ट्रिक-शॉक या ब्लास्ट जैसी घटनाएं हो सकती हैं.

1. Switch और Wiring को पहले करें चेक

Geyser चालू करने से पहले उसके switch-board, wiring और plug-point को ध्यान से देखें.

– ढीले कनेक्शन short-circuit का बड़ा कारण बनते हैं

– घिसी हुई wiring geyser को अचानक overheat कर सकती है

– Heating-element खराब होने पर geyser blast का risk बढ़ जाता है

सुरक्षा के लिए एक बार electrician से basic inspection कराना बेहतर माना जाता है.

2. Leakage और Pipe Condition जरूर देखें

Geyser के चारों तरफ लगे inlet-outlet pipes और joints में leakage की जांच करें

– पानी रिसने पर बिजली के संपर्क में आने से serious accident हो सकता है

– पुराने या जंग लगे पाइप geyser pressure बढ़ाकर खतरा पैदा कर सकते हैं

साथ ही geyser में लगा safety-valve और thermostat सही काम कर रहा है या नहीं, यह भी verify करें.

3. Safety-Valve और Thermostat को नजरअंदाज न करें

Geyser का safety-valve pressure को regulate करता है और thermostat overheating रोकता है. अगर दोनों में किसी भी तरह की खराबी हो, तो geyser blast का सीधा खतरा बन जाता है. ऐसे में इनके खराब होने पर तुरंत replacement करवाना जरूरी है.

4. Final Safety-Test जरूर करें

सभी checks के बाद geyser को कुछ मिनट के लिए चालू कर test करें.

– कोई unusual आवाज तो नहीं?

– Unit के नीचे पानी रिस तो नहीं रहा?

– Tap खोलने पर heater shock तो नहीं दे रहा?

अगर किसी भी तरह की गड़बड़ी दिखे, तो geyser regular use में न लाएं और पहले repair कराएं.

5. ये छोटी सावधानियां बचा सकती हैं बड़ा हादसा (geyser safety tips)

सर्दियों में geyser का heavy-use शुरू होने से पहले इन basic checks को routine बना लें. इससे न केवल आपकी safety सुरक्षित रहती है, बल्कि geyser की life भी कई साल बढ़ जाती है.

पानी गर्म करने में पुराना गीजर ले रहा ज्यादा वक्त, तो नया लेने से पहले आजमाएं ये 6 टिप्स, तुरंत बढ़ेगी हीटिंग स्पीड

सर्दी में AC को छुट्टी देने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना होगा हजारों का नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >