Sony Bravia 55 inch Smart TV: अगर आप भी अपने घर के लिए 55 इंच की बड़ी स्क्रीन वाली स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका बजट इसमें साथ नहीं दे रहा, तो फिर बजट बिगड़ने की टेंशन बिल्कुल मत लीजिए. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर अभी भी Flipkart Republic Day Sale 2026 चल रही है और इस सेल में आप Sony Bravia के 55 इंच स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट के इस सेल में सोनी के 55 इंच स्मार्ट टीवी पर पूरे 9000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Sony Bravia 55 इंच स्मार्ट टीवी पर कितने की मिल रही छूट
फ्लिपकार्ट सेल में Sony Bravia के 55 इंच स्मार्ट टीवी पर 39% तक की छूट मिल रही है, जिससे 91,900 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्ट टीवी की कीमत अब घटकर 55,990 रुपये हो गई है. साथ ही फ्लिपकार्ट इस पर 9000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रहा है, जिससे आप इस टीवी को डिस्काउंट के साथ 46,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इस बैंक डिस्काउंट का फायदा आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर उठा सकते हैं.
अन्य बैंक कार्ड्स पर भी मिल रहा डिस्काउंट
अगर आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड नहीं है, तो टेंशन मत लीजिए. फ्लिपकार्ट मल्टीबैंक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI और Net Banking पर 6,250 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रहा है. इस ऑफर को सेलेक्ट करने के बाद पेमेंट के दौरान कार्ड ऑटोमैटिक सेलेक्ट हो जाएगा. ऐसे में भी आप कम कीमत पर सोनी के 55 इंच टीवी को खरीद सकते हैं.
Sony Bravia 55 इंच स्मार्ट टीवी में क्या है खास?
Sony Bravia 55 इंच स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ Ultra HD (4K) रेजोल्यूशन वाला LED डिस्पले मिलेगा. साउंड के लिए, Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 20W का साउंड स्पीकर आउटपुट मिलेगा. यह Google TV OS पर काम करेगा, जिससे आप Apple TV+, Netflix, YouTube, JioHotstar, Prime Video और SonyLIV जैसे प्लेटफॉर्म्स को आराम से देख सकते हैं. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4 HDMI और 2 USB Ports, WiFi और Bluetooth फीचर्स मिलेंगे. साथ ही इसमें 2 साल की वारंटी भी मिलेगी.
यह भी पढ़ें: 20 हजार से कम में 43 इंच Smart TV, Flipkart Sale में मिल रही 32% की छूट
