BSNL के इस प्लान के आगे Jio-Airtel भी मांगेंगे पानी, ₹197 में मिलेगी 70 दिनों की डेटा और कॉलिंग

BSNL Recharge Plan: आप अगर एक ऐसा प्लान चाहते हैं, जिसमें किफायती कीमत, लंबी वैलिडिटी और फ्री कॉलिंग-डेटा मिले, तो BSNL का ₹197 प्लान एक शानदार विकल्प है.

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया और किफायती प्लान (BSNL Recharge Plan) पेश किया है. यह नया प्लान सिर्फ ₹197 में आता है, जिसमें यूजर्स को 70 दिनों की लंबी वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलती है. इस प्लान के जरिये BSNL अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है.

₹197 BSNL प्लान के फायदे

BSNL का यह नया प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो कम कीमत में लंबी वैधता चाहते हैं. आइए जानते हैं इस प्लान की बड़ी खूबियां:

मूल्य: ₹197
वैधता: 70 दिन
कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग
डेटा: प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा (2GB खत्म होने के बाद 40kbps की स्पीड)
SMS: प्रतिदिन 100 SMS मुफ्त

BSNL प्लान की खूबियां

लंबी वैधता: ₹197 में 70 दिनों की वैधता के साथ यह प्लान अन्य कंपनियों की तुलना में अधिक किफायती है
डेटा बेनिफिट्स: इस प्लान में आपको हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट सेवा जारी रहती है, लेकिन स्पीड 40kbps हो जाती है
अनलिमिटेड कॉलिंग: पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है

BSNL क्यों है खास?

BSNL अपनी किफायती योजनाओं और व्यापक नेटवर्क कवरेज के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से लोकप्रिय है. इस नये प्लान के जरिए कंपनी ने अपने ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की है, खासकर उन लोगों को जो लंबी वैधता और सस्ती दरों की तलाश में हैं.

कैसे करें रिचार्ज?

BSNL ग्राहक इस प्लान को BSNL की आधिकारिक वेबसाइट, MyBSNL ऐप या नजदीकी रिटेलर से रिचार्ज कर सकते हैं.

यदि आप एक ऐसा प्लान चाहते हैं, जिसमें किफायती कीमत, लंबी वैधता और फ्री कॉलिंग-डेटा मिले, तो BSNL का ₹197 प्लान एक शानदार विकल्प है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >