IPL फाइनल देखने का हो गया जुगाड़, Jio, Airtel, Vi के इन प्लान्स में मिलेगा फ्री JioHotstar, कीमत ₹200 से भी कम

JioHotstar Free Plan: Jio, Airtel, Vi अब 200 रुपये से कम कीमत में किफायती डेटा प्लान पेश कर रहे हैं, जिनमें फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इन प्लानों में हाई-स्पीड डेटा के साथ मोबाइल और टीवी दोनों पर प्रीमियम कंटेंट का आनंद उठाने की सुविधा मिलती है.

JioHotstar Free Plan: देश की मशहूर टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अब किफायती डेटा प्लान्स के साथ मुफ्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन दे रही हैं. ये प्लान्स हाई-स्पीड डेटा के साथ आते हैं और यूजर्स को मोबाइल या टीवी पर जियोहॉटस्टार का प्रीमियम कंटेंट देखने की सुविधा भी मिलती है. मनोरंजन के शौकीन और बजट में रहने वाले ग्राहकों के लिए ये प्लान्स बेहद फायदेमंद साबित हो रहे हैं।.खास बात यह है कि कई प्लान्स की कीमत ₹200 से भी कम है. आइए जानते हैं जियो, एयरटेल और वीआई (Vi) के टॉप प्लान्स के बारे में जो ₹200 से कम में उपलब्ध हैं.

JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले जियो रिचार्ज प्लान्स 

जियो का ₹100 रिचार्ज प्लान

  • डेटा: कुल 5GB 
  • वैलिडिटी: 90 दिन 
  • जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन: 90 दिन (मोबाइल और टीवी दोनों के लिए)

जियो का ₹195 रिचार्ज प्लान

  • डेटा: कुल 15GB 
  • वैलिडिटी: 90 दिन 
  • जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन: 90 दिन (मोबाइल और टीवी दोनों के लिए)

यह भी पढ़ें: Jio-Airtel के ये प्लान्स हैं बेस्ट! दाम भी 300 रुपये से कम, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले एयरटेल रिचार्ज प्लान्स

एयरटेल का ₹100 रिचार्ज प्लान

  • डेटा: कुल 5GB 
  • वैलिडिटी: 30 दिन 
  • जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन: 30 दिन (मोबाइल और टीवी दोनों के लिए)

एयरटेल का ₹195 रिचार्ज प्लान

  • डेटा: कुल 15GB 
  • वैलिडिटी: 90 दिन 
  • जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन: 90 दिन (मोबाइल और टीवी दोनों के लिए)

JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले Vi रिचार्ज प्लान्स

Vi का ₹101 रिचार्ज प्लान

  • डेटा: कुल 5GB 
  • वैलिडिटी: 30 दिन 
  • जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन: 90 दिन (मोबाइल के लिए)

Vi का ₹151 रिचार्ज प्लान

  • डेटा: कुल 4GB 
  • वैलिडिटी: 90 दिन 
  • जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन: 90 दिन (मोबाइल के लिए)

Vi का ₹169 रिचार्ज प्लान

  • डेटा: कुल 8GB 
  • वैलिडिटी: 90 दिन 
  • जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन: 90 दिन (मोबाइल के लिए)

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें: JIO, Airtel, Vi और BSNL के ये प्लान्स हैं बेस्ट, मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और लंबी वैलिडिटी भी

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की कंपनी का धांसू ऑफर! 1028 रुपये का रिचार्ज करने पर बचेंगे 600 रुप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >