Flipkart से अब डायरेक्ट मिलेगा लोन! RBI ने दी NBFC लाइसेंस की मंजूरी, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Flipkart को भारतीय रिजर्व बैंक से NBFC लाइसेंस मिला है, जिससे अब वह अपने ग्राहकों और विक्रेताओं को सीधे लोन दे सकेगा. जानिए नई लोन सुविधा की पूरी जानकारी.

भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) को अब सीधे कर्ज देने की मंजूरी मिल गई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Flipkart Finance Private Limited को NBFC (Non-Banking Financial Company) के रूप में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया है. इसका मतलब है कि अब Flipkart अपने ग्राहकों और विक्रेताओं को सीधे लोन देने में सक्षम होगी, बिना किसी बैंक की साझेदारी के.

पहली बार किसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी को NBFC लाइसेंस

यह पहली बार है जब RBI ने किसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी को यह अधिकार दिया है. हालांकि, इस लाइसेंस के तहत फ्लिपकार्ट को केवल लोन देने की अनुमति है, डिपॉजिट (जमा) लेने की नहीं. 13 मार्च को जारी इस रजिस्ट्रेशन के जरिए फ्लिपकार्ट फाइनेंस अब एक मान्यता प्राप्त NBFC बन चुकी है.

लोन की सुविधा कहां मिलेगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Flipkart अपने मुख्य ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म के साथ-साथ अपने फिनटेकऐप Super.Money के जरिये यह लोन सुविधा शुरू करेगा. इससे ग्राहक EMI या पर्सनल लोन के अलावा विक्रेता भी बिजनेस फाइनेंसिंग का लाभ ले सकेंगे.

अभी तक कैसे मिलते थे लोन?

फ्लिपकार्ट अब तक Axis Bank, IDFC First Bank और Kredit Bee जैसे NBFC और बैंकों के साथ मिलकर पर्सनल लोन दे रहा था. लेकिन अब अपने NBFC लाइसेंस की मदद से वह खुद ही लोन दे सकेगा, जिससे प्रॉसेस और भी तेज और आसान होगा.

यह भी पढ़ें: क्या कोई मिसाइल हैक हो सकती है? कैसे और कितना संभव है यह काम

यह भी पढ़ें: बम की तरह फट सकता है आपका फ्रिज! भूलकर भी न करें ये गलतियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >