Flipkart Cancellation Fee: ऑर्डर कैंसिल करने के भी अब लगेंगे पैसे, पढ़ें पूरी खबर

Flipkart Cancellation Charge: जब ऑर्डर पैक हो चुका हो या डिलीवरी के बाद रिटर्न किया जाए, तब कंपनियों को पैकिंग और डिलीवरी पर काफी खर्च करना पड़ता है. कई बार ग्राहक ऑर्डर करने के बाद डिलीवरी के समय कैंसिल कर देते हैं, जिससे कंपनियों को नुकसान होता है.

Flipkart Cancellation Fee: ई-कॉमर्स पोर्टल्स ऑर्डर कैंसिल करने पर चार्ज वसूलने की योजना बना रहे हैं. फ्लिपकार्ट के बारे में खबर है कि वह ऑर्डर कैंसिल करने पर 20 रुपये का चार्ज ले सकती है, लेकिन यह शुल्क केवल तय समय-सीमा के बाद ही लगेगा. एक यूजर ने X (ट्विटर) पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें कैंसिलेशन पर 20 रुपये का चार्ज दिखाया गया है.

Flipkart cancellation fee news / x

ऑर्डर कैंसिलेशन से कंपनियों को होता है नुकसान

कंपनियां ऑर्डर कैंसिलेशन पर चार्ज वसूलने की योजना बना रही हैं क्योंकि उन्हें कैंसिलेशन और रिटर्न से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. खासकर जब ऑर्डर पैक हो चुका हो या डिलीवरी के बाद रिटर्न किया जाए, तब कंपनियों को पैकिंग और डिलीवरी पर काफी खर्च करना पड़ता है. कई बार ग्राहक ऑर्डर करने के बाद डिलीवरी के समय कैंसिल कर देते हैं, जिससे कंपनियों को नुकसान होता है. इस कारण कंपनियां प्लास्टिक टैग का इस्तेमाल कर रही हैं, ताकि टैग टूटा तो प्रोडक्ट का रिटर्न ना हो सके.

How Do Flipkart Amazon Sale Cheapest Products: फ्लिपकार्ट और अमेजन कैसे बेच लेते हैं बाजार से सस्ता सामान? यहां है फॉर्मूला

महंगा होगा शॉपिंग एक्सपीरिएंस

ऑनलाइन शॉपिंग पिछले कुछ वर्षों में टियर 1 और टियर 2 शहरों में काफी लोकप्रिय हो गई है. जहां लोग अपनी जरूरत की चीजें कम से कम समय में मंगवा लेते हैं. लेकिन अब ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए एक नया झटका आने वाला है. फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसे पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म अब ऑर्डर कैंसिलेशन पर चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहे हैं. इसका मतलब यह होगा कि अब लोगों को शॉपिंग के दौरान ऑर्डर कैंसिल करने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है, जिससे आम लोगों का शॉपिंग अनुभव महंगा हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >