Flipkart Black Friday Sale में धड़ाम से गिरी Samsung के इस फ्लैगशिप फोन की कीमत, 31,999 रुपये में खरीदने का सुनहरा मौका

Flipkart ने अपनी 2025 Black Friday Sale शुरू कर दी है, जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, गैजेट्स और होम अप्लायंसेज पर जबरदस्त छूट मिल रही है. Samsung Galaxy S24 FE की कीमत में 28,000 रुपए की कटौती की गई है, जिससे अब इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपए हो गई है.

23 नवंबर से Flipkart पर Black Friday सेल शुरू हो गई है और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से लेकर होम अप्लायंसेज तक, लगभग हर चीज पर भारी भरकम डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. हर बार की तरह स्मार्टफोन्स पर भी तगड़ी डील्स देखने को मिल रही है. लेकिन एक ऑफर ऐसा है जिसे आप बिलकुल मिस नहीं कर सकते. हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy S24 FE की, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था और अब ये अपने लॉन्च प्राइस से पूरे 28,000 रुपये सस्ता मिल रहा है. आइए आपको इस डील की पूरी जानकारी देते हैं.  

Samsung Galaxy S24 FE 5G

सैमसंग का यह फोन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर जबरदस्त ऑफर में मिल रहा है. इसकी कीमत में पूरे 28,000 रुपये की भारी कटौती हुई है. इसका लॉन्च प्राइस 59,999 रुपये था, लेकिन अभी यह सिर्फ 31,999 रुपये में मिल रहा है. यानी आप इसे पूरे 28,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं.

फोन पर 5% का कैशबैक और बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं. इसके अलावा अच्छा-खासा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. लेकिन ध्यान रहे, एक्सचेंज में मिलने वाली कीमत आपके पुराने फोन की हालत, उसका ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर डिपेंड करती है.

Sumsung galaxy s24 fe flipkart price detail

Samsung Galaxy S24 FE 5G के फीचर्स 

  • डिस्प्ले: 6.7 इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2X, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: Exynos 2400e
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15
  • कैमरा:
  • रियर: 50MP (OIS) + 8MP (Telephoto, 3x Zoom) + 12MP (Ultra-wide)
  • फ्रंट: 10MP
  • बैटरी: 4700mAh, 25W फास्ट चार्जिंग
  • IP रेटिंग: IP68 (धूल और पानी से सुरक्षा)
  • कनेक्टिविटी: ड्यूल सिम 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, USB Type-C

यह भी पढ़ें: Realme 15 Pro के गिरे दाम, Flipkart Black Friday Sale में मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, चेक करिए ऑफर डिटेल्स

यह भी पढ़ें: 30 हजार है बजट तो पॉकेट में एकदम फिट बैठेंगे ये 3 स्मार्टफोन्स, एक में तो वेपर कूलिंग चेंबर भी है मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >