Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल का हो गया ऐलान, स्मार्टफोन से लेकर ग्रॉसरी तक, 49 रुपये में भी होगी शॉपिंग

Flipkart Amazon Festive Sale: फ्लिपकार्ट और अमेजन ने 2025 की सबसे बड़ी सेल्स का ऐलान कर दिया है. Big Billion Days और Great Indian Festival जानिए कब शुरू होगी, और क्या मिलेंगे बंपर ऑफर्स

Flipkart Amazon Festive Sale: त्योहारी सीजन में छूट की बरसात

2025 का फेस्टिव सीजन खरीदारी के दीवानों के लिए किसी जश्न से कम नहीं है. Flipkart और Amazon दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल्स- Big Billion Days और Great Indian Festival का ऐलान कर दिया है. इस बार ग्राहकों को मिलेगा भारी डिस्काउंट, कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं.

Flipkart Big Billion Days 2025: iPhone से लेकर Google Pixel तक बेस्ट डील्स

Flipkart ने X (पूर्व Twitter) पर एक वीडियो टीजर जारी किया है जिसमें Big Billion Days सेल को टीज किया गया है. हालांकि, सेल की सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि यह सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी.

इस सेल में iPhone 16, iPhone 15, Samsung Galaxy S25 और Google Pixel 9 जैसे स्मार्टफोन्स पर अब तक की सबसे बड़ी डील्स मिलेंगी. साथ ही, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज और फैशन प्रोडक्ट्स पर भी फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा.

Flipkart Big Billion Days सेल हाइलाइट्स

फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर

एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI

एक्सक्लूसिव डील्स प्राइम मेंबर्स के लिए पहले.

Amazon Great Indian Festival 2025: ₹49 में भी होगी शॉपिंग

Amazon ने भी अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का ऐलान कर दिया है. सेल पेज पर ‘Coming Soon’ लिखा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि यह सेल सितंबर में कभी भी शुरू हो सकती है. प्राइम मेंबर्स को एक दिन पहले ऐक्सेस मिलेगा.

सेल में मिलेंगे ये धमाकेदार ऑफर्स

स्मार्टफोन पर 40% तक की छूट

इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80% तक का डिस्काउंट

किचन और होम आइटम्स पर 1200 रुपये तक का कैशबैक

ग्रोसरी पर 50% तक की छूट

Amazon ब्रांड्स पर 75% तक की छूट

₹49 से शुरू होने वाली डील्स

इसके अलावा, सेल में ट्रेंडिंग डील्स, 8pm डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स और स्पिन गेम्स के जरिए प्राइज जीतने का मौका भी मिलेगा.

इस बार की सेल में मिलेगा बेस्ट वैल्यू

Flipkart और Amazon दोनों ने 2025 की फेस्टिव सेल्स को लेकर ग्राहकों को उत्साहित कर दिया है. अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी या ग्रॉसरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं. दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बंपर ऑफर्स और आसान पेमेंट विकल्पों के साथ यह सेल आपके लिए बेस्ट डील्स लेकर आ रही है.

Realme ला रहा कम दाम में 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, इस दिन होगा लॉन्च

Samsung Galaxy A17 5G भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मिड-रेंज में धमाकेदार एंट्री

BSNL Broadband Offer: एक महीने फ्री वाई-फाई और ₹100 तक की छूट, जानिए पूरा फायदा

iPhone 17 Series: भारत में कितने में मिलेंगे आईफोन 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स? लीक रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >