1 अप्रैल से FASTag Annual Pass हो जाएगा महंगा, जानें नई कीमतें और अप्लाई करने का तरीका

1 अप्रैल से FASTag Annual Pass की कीमत बढ़कर ₹3,075 हो जाएगी. यह पास रोजाना हाईवे ट्रैवल करने वालों के लिए आसान और समय बचाने वाला है. एक बार पेमेंट करें, और आप 200 ट्रिप्स या एक साल तक योग्य टोल लेन से बिना रिचार्ज या रोक-टोक के गुजर सकते हैं.

नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag Annual Pass की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. ये नया रेट अगले वित्तीय साल यानी 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा. अगर आप भी रोजाना हाईवे पर ट्रेवल करते हैं, तो ये पास आपके लिए वरदान की तरह है. एक बार फीस जमा की और आप पूरे साल बिना बार-बार रिचार्ज किए अपने सफर का मजा ले सकते हैं. पुराने रेट पर पास रिन्यू करने का मौका भी थोड़ी देर के लिए है. तो अगर आप बचत करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं.

FASTag Annual Pass के नए रेट 

FY 2026-27 के लिए इसकी कीमत अब ₹3,075 हो जाएगी. यानी पहले वाले ₹3,000 से सिर्फ ₹75 ज्यादा. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि बेनिफिट्स वही पुराने हैं.  लेकिन ध्यान रहे, FASTag सिर्फ गैर-व्यावसायिक (non-commercial) प्राइवेट गाड़ियों के लिए ही उपलब्ध है, जैसे कि कार, जीप और वैन.

FASTag Annual Pass के फायदे

  • हर ट्रिप से पहले बैलेंस चेक करने या वॉलेट रिचार्ज करने की झंझट नहीं रहती.
  • यह पास 1,150+ टोल प्लाजाओं पर वैलिड है, चाहे आप नेशनल हाईवे पर हों या एक्सप्रेसवे पर.
  • एक बार पेमेंट कर दी और आमतौर पर दो घंटे के अंदर आपके मौजूदा FASTag से लिंक हो जाता है.
  • सिस्टम आपकी 200 ट्रिप्स को ऑटोमैटिक गिनता है, मतलब अब कभी भी मैन्युअल पेमेंट के लिए रुकना नहीं पड़ेगा.

FASTag Annual Pass के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले चेक करें कि आपका FASTag एक्टिव है, आपकी गाड़ी नंबर से लिंक है, और ब्लैकलिस्ट में नहीं है.
  • Rajmarg Yatra मोबाइल ऐप डाउनलोड करें या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद अपना Vehicle Registration Number (VRN) डालें. सिस्टम चेक करेगा कि आपकी गाड़ी प्राइवेट, नॉन-कमर्शियल है या नहीं.
  • अब फीस का भुगतान करें: ₹3,075 या अगर आप 1 अप्रैल से पहले अप्लाई कर रहे हैं तो ₹3,000.
  • जैसे ही आपका पास एक्टिव होगा, आपको SMS मिल जाएगा. इसके बाद आप योग्य टोल लेन से बिना किसी और डिडक्शन के गुजर सकते हैं, जब तक कि आपकी ट्रिप्स 200 तक या एक साल पूरा नहीं हो जाता.

यह भी पढ़ें: कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है आपका आधार? मिनटों में चल जाएगा पता, जानें तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >