नया स्मार्टफोन ले लिया और अब तक ये 5 सेटिंग्स ऑन नहीं कीं? तीसरी वाली से तो दूर बैठे फोन को कर सकते हैं लॉक

Android Settings: नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन लेने के बाद कई जरूरी सेटिंग्स डिफॉल्ट रूप से ऑफ रहती हैं. आज हम आपको ऐसी जरूरी सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फोन सेटअप या रीसेट के तुरंत बाद ऑन करना चाहिए, ताकि आपका फोन ज्यादा स्मार्ट, सेफ और इस्तेमाल में आसान बन सके.

Android Settings: अगर आपने हाल ही में नया स्मार्टफोन खरीदा है और उसे सेट कर रहे हैं, तो हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं. कई बार नए फोन का उत्साह इतना होता है कि कुछ जरूरी फीचर्स नजरअंदाज हो जाते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को और आसान बना सकते हैं. Android के कई काम के टूल डिफॉल्ट रूप से ऑन नहीं होते, इसलिए यूजर्स को पता ही नहीं चलता कि उनका फोन और क्या-क्या कर सकता है.

इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी Android सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फोन नया लेते ही या रीसेट करने के बाद तुरंत ऑन कर लेना चाहिए. आइए जानते हैं.

नोटिफिकेशन हिस्ट्री (Notification History)

Android का एक कम जाना-पहचाना लेकिन बेहद काम का फीचर है नोटिफिकेशन हिस्ट्री. यह कई सालों से मौजूद है, फिर भी ज्यादातर फोन में यह बंद रहता है. इसे ऑन करने के बाद आप उन नोटिफिकेशन्स को भी देख सकते हैं जो गलती से हट गए हों. जब कोई जरूरी मैसेज या अलर्ट पढ़ने से पहले गायब हो जाए, तो यह फीचर बहुत काम आता है.

फाइंड हब (Find Hub)

Google का Find Hub (जिसे पहले Find My Device कहा जाता था) हर फोन में अपने-आप चालू नहीं होता, लेकिन यह आपके फोन की सेफ्टी के लिए बहुत जरूरी फीचर है. इसे ऑन करने के बाद अगर फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो आप उसे दूर से ढूंढ सकते हैं, लॉक कर सकते हैं या सारा डेटा मिटा सकते हैं. इतना ही नहीं, इससे ईयरबड्स और ट्रैकर्स को भी ट्रैक किया जा सकता है.

थेफ्ट डिटेक्शन (Theft Detection)

अब Android में बेहतर थेफ्ट प्रोटेक्शन फीचर्स मिलते हैं, जो फोन गलत हाथों में चले जाने पर भी आपके डेटा को सेफ रखते हैं. अगर अचानक नेटवर्क कनेक्शन कट जाए या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो फोन अपने-आप लॉक हो सकता है. रिमोट लॉक का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे आपकी पर्सनल डिटेल्स सेफ रहती है.

बेडटाइम मोड (Bedtime Mode)

रात में बार-बार आने वाली नोटिफिकेशन नींद खराब कर देती हैं और देर तक फोन देखने की आदत भी बढ़ाती हैं. बेडटाइम मोड इन परेशानियों को कम करता है, क्योंकि यह नोटिफिकेशन साइलेंट कर देता है, स्क्रीन की ब्राइटनेस घटाता है और डिस्प्ले को ग्रे-स्केल में बदल देता है. जरूरत के खास अलर्ट आप चाहें तो चालू रख सकते हैं. यह बिना पूरी तरह फोन से कटे, बेहतर नींद और हेल्दी मोबाइल आदतें बनाने का आसान तरीका है.

जीबोर्ड क्लिपबोर्ड (Gboard Clipboard)  

जो लोग Gboard का यूज करते हैं, उनके लिए इसमें मौजूद इनबिल्ट क्लिपबोर्ड फीचर काफी काम का साबित हो सकता है. इससे आप कॉपी किया गया टेक्स्ट या इमेज सेव करके बाद में दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं, और कुछ समय बाद संवेदनशील जानकारी अपने आप हट भी जाती है.

यह भी पढ़ें: चार्जिंग के अलावा फोन का USB-C पोर्ट कर सकता है ये 5 चौंकाने वाले काम, जिन्हें 99% लोग अभी भी नहीं जानते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >