Elon Musk का बड़ा ऐलान, X अब पूरी तरह से AI पर चलेगा!

Elon Musk ने घोषणा की है कि X अब पूरी तरह से AI मॉडल Grok पर चलेगा. नए सिस्टम से छोटे क्रिएटर्स को मिलेगा फायदा और यूजर्स खुद अपना फीड कस्टमाइज कर पाएंगे

आने वाले हफ्तों में X में बड़ा बदलाव दिखेगा. Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले Twitter) को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अगले चार से छह हफ्तों में ‘X’ पूरी तरह से AI सिस्टम पर शिफ्ट हो जाएगा. इस बदलाव के बाद अब प्लेटफॉर्म का कंटेंट रिकमेंडेशन यानी “आपको क्या दिखेगा”, यह सब AI मॉडल ‘Grok’ के जरिये तय किया जाएगा.

अब पुराना सिस्टम, जो पुराने नियमों और एल्गोरिद्म पर चलता था, खत्म हो जाएगा. Grok हर दिन 100 मिलियन से ज़्यादा पोस्ट और वीडियो पढ़ेगा और देखेगा, ताकि हर यूजर को वही कंटेंट मिले जो उसके इंटरेस्ट और ट्रेंड्स से मेल खाता हो.

छोटे क्रिएटर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

Elon Musk ने बताया कि इस AI सिस्टम से छोटे अकाउंट्स और नये क्रिएटर्स को सबसे ज्यादा फायदा होगा. पहले ऐसा होता था कि नये यूजर्स की अच्छी पोस्ट होने के बावजूद वह ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच पाती थी. अब Grok यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी शानदार पोस्ट, चाहे वह किसी भी यूजर की हो, सही ऑडियंस तक पहुंचे. इससे छोटे क्रिएटर्स के लिए अपनी पहचान बनाना आसान हो जाएगा.

यूजर अपने फीड को खुद कस्टमाइज कर पाएंगे

नये सिस्टम में यूजर्स को भी कंट्रोल मिलेगा. अब कोई भी यूजर AI से बात करके यह तय कर सकेगा कि वह किस तरह का कंटेंट देखना चाहता है. उदाहरण के तौर पर, अगर आप टेक्नोलॉजी, गेमिंग या न्यूज पसंद करते हैं, तो आप Grok से कह सकेंगे कि फीड में वही दिखाए. इससे यूजर का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा पर्सनल और स्मार्ट बन जाएगा.

सोशल मीडिया का चेहरा बदल देगा यह कदम

Elon Musk का यह कदम सोशल मीडिया की दिशा बदल सकता है. Grok पहले से ही ‘X Premium’ में एक conversational assistant के रूप में मौजूद है. अब जब पूरा प्लेटफॉर्म इसी AI पर चलेगा, तो यह Elon Musk की उस सोच को दिखाता है, जिसमें वह हर चीज को AI से जोड़ना चाहते हैं. हालांकि Musk ने यह भी कहा कि ‘X’ अभी क्रिएटर्स को उतनी कमाई नहीं दे पा रहा जितनी YouTube देता है, लेकिन भविष्य में इसमें सुधार किया जाएगा.

Elon Musk की xAI कंपनी अब गेमर्स को दे रही नौकरी का मौका, जानिए करना क्या होगा

एलन मस्क ने कैंसिल किया नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन, वजह जानकर आप भी कहेंगे- बात तो सही है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >