Elon Musk की नयी कारस्तानी, X पर अब आयेगा एडल्ट कंटेंट; जानिए क्या है Twitter की New Adult Policy

Twitter X New Adult Policy : नयी पॉलिसी के अनुसार, एक्स पर अब एडल्ट कंटेंट और ऐसे वीडियो पोस्ट करने की कोई मनाही नहीं होगी. हालांकि, ऐसा कंटेंट 18 साल के ऊपर के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा.

Twitter X New Adult Policy : दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने जब से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर को अपना बनाया है, तब से वह लगातार इसके साथ नये-नये एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं. उन्होंने पहले तो इसके लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश किया. इसके बाद उन्होंने इसका नाम ही बदल डाला. ट्विटर को एक्स बनाने के बाद भी इस पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को बदलने का एलन मस्क का अभियान अब भी जारी है. हाल ही में उन्होंने ट्विटर एक्स के नये एडल्ट कंटेंट पॉलिसी को मंजूरी दे दी है. इसका मतलब यह हुआ कि आने वाले दिनों में इस प्लैटफॉर्म पर एडल्ट कंटेंट भी नजर आयेगा.

एडल्ट कंटेंट और वीडियो पोस्ट करने की कोई मनाही नहीं

ट्विटर एक्स की नयी पॉलिसी के मुताबिक, अब एक्स पर एडल्ट कंटेंट और ऐसे वीडियो पोस्ट करने की कोई मनाही नहीं होगी. हालांकि, ऐसा कंटेंट 18 साल के ऊपर के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा. X ने अपने प्लैटफॉर्म के लिए हाल ही में एडल्ट कंटेंट और वॉयलेंट कंटेंट पॉलिसी लॉन्च की है. यह पॉलिसी सेंसिटिव मीडिया और वॉयलेंट स्पीच पॉलिसी की जगह लेगी. इस तरह कंपनी आधिकारिक तौर पर अपने प्लैटफॉर्म पर एडल्ट और ग्राफिक कंटेंट पोस्ट करने की सुविधा दे रही है. यूजर्स कुछ शर्तों के साथ सहमति से ऐसे कंटेंट पोस्ट कर सकते हैं.

Elon Musk ने पूरी तरह खत्म कर दिया Twitter का वजूद

X ने लाखों क्रिएटर्स पर बरसाये डॉलर्स, शेयर किया करोड़ों का ऐड रेवेन्यू

जानें: कभी न हार मानने वाले एलन मस्क की अब तक की जर्नी कैसी रही

X ने कर दिया ऐलान

एक्स के लिए अपनी पॉलिसी में किये गए बदलाव को लेकर कंपनी ने X Safety के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक पोस्ट करके बताया है कि कंपनी ने एडल्ट कंटेंट और वॉयलेंट कंटेंट पॉलिसी लॉन्च की है. इस पोस्ट में बताया गया है कि अधिक स्पष्टता लाने और इन क्षेत्रों के प्रवर्तन में पारदर्शिता लाने के लिए ये पॉलिसीज शुरू की गई हैं और ये पॉलिसी सेंसिटिव मीडिया और वॉइलेंट स्पीच पॉलिसी की जगह लेगी. कंपनी के मुताबिक, चूंकि ये कंटेंट बच्चों के लिए नहीं हैं ऐसे में यूजर्स को ऐप की मीडिया सेटिंग में जाकर इसको एनेबल करने की जरूरत पड़ेगी.

फोटो और वीडियो भी हैं नियम में शामिल

एक्स का नया नियम एआई जेनरेटेड वीडियो और फोटो के लिए है. बताते चलें कि एक्स लंबे समय से एक्टिव नॉट सेफ वर्क फॉर कम्युनिटी है. नयी पॉलिसी के साथ सोशल नेटवर्क ने अनौपचारिक रूप से लोगों को एडल्ट कंटेंट पोस्ट करने की अनुमति दी है. एक्स के अनुसार यूजर्स को एडल्ट कंटेंट से संबंधित सामग्री बनाने और उपयोग करने में सक्षम होना चाहिए, जब तक कि इसकी सहमति नहीं मिलती. लेकिन ऐसा नहीं है कि ट्विटर एक्स पर एडल्ट कंटेंट नहीं था. ऐसे कामों में लगे पेशेवर लोग सब्स्क्रिप्शन मॉडल के तहत एडल्ट वीडियो पोस्ट कर सकते थे. लेकिन यूजर्स को इसके लिए भुगतान करना होता था. अब चूंकि नयी पॉलिसी आ गई है, तो बिना सब्स्क्रिप्शन सर्विस के भी एडल्ट कंटेंट पोस्ट होगा.

X को डेटिंग ऐप बनाएंगे Elon Musk, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर आयेंगे डिजिटल बैंक वाले भी फीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >