DeepSearch के दम पर OpenAI और DeepSeek को टक्कर देने आया Grok 3, Elon Musk का AI सोचेगा स्मार्ट

एलन मस्क और xAI टीम ने आज Grok 3 AI मॉडल लॉन्च कर दिया है. नया एआई मॉडल अपने पूर्ववर्ती ग्रोक 2 से 10 गुना अधिक सक्षम है. ग्रोक 3 को तीन तरीकों से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है: डीपसर्च, थिंक और बिग माइंड.

Grok 3 Launch: Elon Musk की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने आज यानी 18 फरवरी को OpenAI और DeepSeek को टक्कर देने वाला अपना नया मॉडल, Grok 3, को लॉन्च कर दिया है. इवेंट के दौरान, Musk ने इसे “दुनिया का सबसे स्मार्ट AI” करार दिया और इसकी एडवांस्ड रीजनिंग क्षमताओं को विभिन्न बेंचमार्क टेस्ट और ग्राफिक्स के जरिए सबके सामने पेश किया. Musk और उनकी AI टीम का दावा है कि Grok 3 की बुद्धिमत्ता मौजूदा AI मॉडलों से कहीं अधिक है. लॉन्च के दौरान xAI ने बेंचमार्क तुलना साझा की है, जिसमें दिखाया गया कि Grok-3 ने विज्ञान, कोडिंग और गणित में Google के Gemini 2 Pro, DeepSeek V3 और OpenAI के GPT-4o जैसे बड़े AI मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया है. तो आइये विस्तार से जानते है Grok 3 के यूनिक फीचर्स और यह कैसे अलग है बाकी AI प्लेटफॉर्म्स से, साथ ही जानेंगे इनसे जुड़े सवाल जिससे आपको इस नए AI को समझने में आसानी होगी.

क्यों खास है Grok 3?

ग्रोक 2 के मुकाबले, टीम का दावा है कि ग्रोक 3 दस गुना अधिक सक्षम है. यह नया मॉडल रीजनिंग, डीप रिसर्च करने में सक्षम है और रचनात्मक कार्यों को भी अच्छे से निभा सकता है. मस्क ने खुलासा किया कि इस मॉडल ने जनवरी की शुरुआत में प्री-ट्रेनिंग पूरी कर ली थी और यह प्रतिदिन सुधार कर रहा है. टीम ने बताया कि ग्रोक 3 को तीन तरीकों से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है: डीपसर्च, थिंक और बिग माइंड.

क्या Grok 3 बेहतर है ChatGpt से?

एलन मस्क का ग्रोक 3 वर्तमान में सभी प्रमुख एआई चैटबॉट्स, जिसमें चीन का डीपसीक और ओपनएआई का चैटजीपीटी शामिल हैं, के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार किया गया है. मस्क ने बताया कि ग्रोक 3 के विकास में विशेष रूप से तर्क क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया है, ताकि यह यूजर्स  को अधिक सटीक और संदर्भ-सम्मत उत्तर प्रदान कर सके. ग्रोक 3 को एक और बड़ा अपग्रेड मिलता है, जो है DeepSearch टूल, एक नया एआई-समर्थित स्मार्ट सर्च इंजन. सामान्य चैटबॉट्स के मुकाबले, DeepSearch सिर्फ सवालों का जवाब नहीं देता, बल्कि यह अपने विचार प्रक्रिया, सवालों को समझने का तरीका, और प्रतिक्रियाएं तैयार करने के तरीके को भी स्पष्ट करता है.

प्रीमियम मेंबर्स कर पाएंगे Grok 3 का इस्तेमाल 

X Premium+ सब्सक्राइबर्स को रिपोर्ट्स के मुताबिक Grok 3 का शुरुआती एक्सेस मिलेगा. यानी अगर आपके पास X का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, तो आप Grok 3 के प्रीमियम फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके अलावा, Grok ऐप और वेबसाइट पर एक नया सब्सक्रिप्शन पैकेज “SuperGrok” लॉन्च किया जाएगा, जिसमें अतिरिक्त रीजनिंग, DeepSearch सवाल और अनलिमिटेड इमेज जनरेशन जैसी एडवांस्ड फीचर्स शामिल होंगे.

यह भी पढ़े: Apple का सस्ता स्मार्टफोन iPhone SE 4 क्या 19 फरवरी को होगा लॉन्च? Tim Cook ने किया कन्फर्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >