Elon Musk ने X पर फिर बदला अपना नाम, रखा 'Kekius Maximus', जानें क्या है इसका मतलब

Elon Musk to Kekius Maximus: टेक्नोलॉजी जगत के दिग्गज एलन मस्क ने एक बार फिर अपने X (पहले ट्विटर) पर प्रोफाइल नाम में बदलाव किया है. इस बार उन्होंने अपना नाम बदलकर Kekius Maximus' रख लिया है, जो इससे पहले 'Gorklon Rust' था.

Elon Musk to Kekius Maximus: टेस्ला के सीईओ और टेक अरबपति एलन मस्क ने एक बार फिर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर अपना प्रोफाइल नाम बदल लिया है. इस बार उन्होंने खुद को ‘Kekius Maximus’ नाम दिया है। कुछ दिन पहले ही मस्क ने अपना नाम ‘Gorklon Rust’ किया था, जिसे अब फिर से बदल दिया गया है. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो भी अपडेट की है। अब उनकी डीपी में एक बख्तरबंद पोशाक में एलन मस्क नजर आ रहे हैं, जिस पर “Emperor Kekius Maximus” लिखा हुआ है. मस्क की यह नई डिजिटल पहचान सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है. 

Kekius Maximus का मतलब क्या है?

‘केकियस मैक्सिमस’ एक क्रिप्टोकरेंसी टोकन है जो हाल ही में क्रिप्टो बाजार में तेजी से उभरकर सामने आया है. यह टोकन एथेरियम और सोलाना सहित कई ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म्स पर संचालित हो रहा है. अपनी अनोखी पहचान और तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के चलते यह निवेशकों और क्रिप्टो उत्साही लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: Elon Musk के ‘ऑप्टिमस’ ने लगाए कमल के ठुमके, नाचते रोबोट को देख लोग बोले रियल है या फेक!

टीओआई टेक की रिपोर्ट के अनुसार “केकियस मैक्सिमस” एक काल्पनिक नाम है जो रोमन सम्राट की तरह सुनाई देता है. “Kek” एक शब्द है जिसे ऑनलाइन लोग “LOL” यानी ‘laugh out loud’ के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करते हैं. वहीं “Maximus” एक लैटिन शब्द है, जिसका अर्थ होता है “सबसे महान” या “बहुत बड़ा”.

CoinMarketCap.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क द्वारा X पर अपना नाम बदलने के बाद, उस मीम कॉइन की कीमत में 145% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई. यह घटनाक्रम एक बार फिर मस्क के वैश्विक प्रभाव और बाजार की प्रवृत्तियों को प्रभावित करने की उनकी क्षमता को उजागर करता है.

यह भी पढ़ें: ‘5 साल के अंदर डॉक्टर से बेहतर सर्जरी करेगा रोबोट’, Elon Musk के इस दावे के पीछे क्या है पूरी कहानी? यहां जानें

यह भी पढ़ें: Elon Musk की Starlink सेवा भारत में जल्द हो सकती है शुरू, सरकार ने भेजा Letter of Intent

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >