स्मार्टफोन, लैपटॉप और पावर बैंक में बैटरी ब्लास्ट की खबरें अक्सर सुनने को मिलती हैं. लेकिन हाल ही में एक नया मामला सामने आया है, जहां न्यूयॉर्क की एक महिला के इलेक्ट्रिक टूथब्रश में अचानक आग लग गई. यह हादसा रात के समय हुआ और बाथरूम में मौजूद ब्रश से आग फैल गई. सौभाग्य से महिला उस समय बाथरूम में नहीं थीं.
क्यों होता है इलेक्ट्रिक टूथब्रश में ब्लास्ट?
इलेक्ट्रिक टूथब्रश के अंदर लिथियम-आयन बैटरी होती है, जो ज्वलनशील पदार्थ है. अगर बैटरी ओवरहीट हो जाए या उस पर ज्यादा प्रेशर पड़े तो उसमें ब्लास्ट हो सकता है. इसके अलावा टूथब्रश के इलेक्ट्रिकल मैकेनिज्म पर लगी रबर सेफ्टी लेयर अगर खराब हो जाए तो भी आग लगने का खतरा रहता है.
इलेक्ट्रिक टूथब्रश के इस्तेमाल में किन बातों का रखें ध्यान
- टूथब्रश को लंबे समय तक चार्ज पर न छोड़ें
- अगर ब्रश गर्म हो रहा है तो तुरंत इस्तेमाल बंद करें
- टूथब्रश को गिरने या ज्यादा दबाव में इस्तेमाल करने से बचें
- समय-समय पर बैटरी और सेफ्टी लेयर की जांच करें.
इलेक्ट्रिक टूथब्रश यूज के सेफ्टी टिप्स
इलेक्ट्रिक टूथब्रश इस्तेमाल करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह एक बैटरी-आधारित डिवाइस है. इसे सुरक्षित जगह पर रखें और पानी के ज्यादा संपर्क से बचाएं. अगर बैटरी पुरानी हो रही है तो नया ब्रश लेना बेहतर है.
यह भी पढ़ें: LPG क्राइसिस में खरीदा इलेक्ट्रिक कुकटॉप, आपकी एक गलती से हो जाएगा कबाड़
यह भी पढ़ें: क्या आपका स्मार्टफोन हो रहा है ट्रैक? दिखें ये संकेत तो हो जाएं अलर्ट
